{"_id":"68932683039afb3b900db8ac","slug":"lalitpur-tractor-trolley-overturned-after-losing-control-1-dead-4-injured-2025-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur: अनियंत्रित होकर पलटी ट्रैक्टर-ट्राली, एक की मौत और चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur: अनियंत्रित होकर पलटी ट्रैक्टर-ट्राली, एक की मौत और चार घायल
Wed, 06 Aug 2025 03:29 PM IST
दीपक महाजन
अमर उजाला नेटवर्क
अमर उजाला नेटवर्क
Published by: दीपक महाजन
Updated Wed, 06 Aug 2025 03:29 PM IST
सार
मंगलवार की शाम मजदूर ट्रैक्टर-ट्राली में सवार होकर काम से घर लौट रहे थे, रास्ते में वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया जिसमें दबकर एक मजदूर की मौत हो गई है।
विज्ञापन
एंबुलेंस
- फोटो : freepik
विस्तार
मंगलवार को अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्राली पलट गई। जिसमें सवार एक मजदूर की दबने से मौत हो गई, वहीं चार अन्य घायल हो गए। बताया गया कि थाना मड़ावरा अंतर्गत ग्राम साढूमल निवासी 25 वर्षीय आदेश कुशवाहा पुत्र कोमल कुशवाहा मजदूरी का काम करता था।
विज्ञापन
मंगलवार को वह चार से पांच मजदूरों के साथ ग्राम कारीटोरन में मजदूरी के लिए गया हुआ था। शाम को जब वह अन्य मजदूरों के साथ ट्रैक्टर-ट्राली में सवार होकर वापस गांव लौट रहा था। जैसे ही वाहन ग्राम प्यासा के निकट पहुंचा तभी अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें दबकर आदेश की मौत हो गई। वहीं अन्य घायल मजदूर को प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र में भर्ती कराया गया। जहां से उपचार के बाद उनकी छुट्टी कर दी गई। थाना मड़ावरा प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से एक मजदूर की मौत हुई है। कुछ मजदूर मामूली रूप से चोटिल हुए हैं।
विज्ञापन