फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   lalitpur kahujuraho train

पैसेंजर ट्रेन चलने का रास्ता साफ, शुक्रवार से चलेगी ललितपुर-खजुराहो अनारक्षित ट्रेन

Thu, 25 Feb 2021 02:49 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Feb 2021 02:49 AM IST
विज्ञापन
lalitpur kahujuraho train
झांसी। कोरोना काल में रेलवे लगातार नई ट्रेनों का संचालन शुरू कर रहा है। जल्द ही पैसेंजर ट्रेनों को शुरू करने के लिए रेलवे पूरी तरह से तैयार है। शुक्रवार से झांसी मंडल से कोरोना काल में रेलवे पहली अनारक्षित ट्रेन चलाने जा रहा है। इस ट्रेन से ललितपुर से खजुराहो तक अनारक्षित टिकट से यात्रा कर सकेंगे। इसके लिए स्टेशनों पर अनारक्षित टिकट काउंटर और कैटरिंग इकाइयां शुरू हो जाएंगीं।
विज्ञापन

रेलवे ने कोरोना संक्रमण के चलते 22 मार्च से ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया था। इसके बाद मई से ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया गया। जिसके बाद से अब तक ट्रेनों में यात्री केवल आरक्षित टिकट लेकर ही यात्रा कर पा रहे हैं। वहीं लगातार अनारक्षित ट्रेनों का संचालन करने की मांग उठ रही है। पिछले दिनों रेलवे ने दिल्ली से उत्तराखंड और बिहार के लिए अनारक्षित ट्रेनों का संचालन शुरू किया।
विज्ञापन

इसके साथ ही झांसी मंडल से शुक्रवार से ललितपुर-खजुराहो अनारक्षित ट्रेन का संचालन शुरू होगा। ट्रेन संख्या 04117 ललितपुर से दोपहर 12 बजे चलकर शाम चार बजे खजुराहो पहुंचेगी। वहीं ट्रेन संख्या 04118 खजुराहो से सुबह 7.10 बजे चलकर सुबह 11.30 बजे ललितपुर आएगी। इस ट्रेन का ठहराव दरियागंज, बसारी, महाराजा छत्रसाल स्टेशन, ईशानगर, रमपुरा, टीला, खरगापुर, सरकनपुर, मवई, टीकमगढ़, उदयपुरा, बिरारी पर भी होगा। इन स्टेशनों पर अनारक्षित टिकट काउंटर को संचालित किया जाएगा। साथ ही कैटरिंग इकाइयां शुरू की जाएंगीं। संभावना जताई जा रही है कि होली से पहले कई और अनारक्षित ट्रेनें पटरी पर आ सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed