फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   ladies to join aatm nirbhar bharat abhiyaan

आत्मनिर्भर भारत अभियान से जुड़ेंगी ग्रामीण महिलाएं

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2020 10:23 PM IST
विज्ञापन
ladies to join aatm nirbhar bharat abhiyaan
आत्मनिर्भर भारत अभियान से जुड़ेंगी ग्रामीण महिलाएं 4416 स्वयं सहायता के जरिए 45 हजार महिलाओं को मिलेगी मदद   झांसी। आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत ग्रामीण महिलाओं को अपने पांव में खड़े होने में मदद की जाएगी। ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत इन महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों के जरिए बेहद कम दरों में ऋण उपलब्ध कराया जा रहा। इसकी मदद से यह महिलाएं गांव में ही अपना खुद का रोजगार विकसित कर सकेंगी। इससे करीब 45 हजार महिलाओं को मदद मिलने की उम्मीद है। कोविड-19 के प्रकोप ने नई परिस्थितियां पैदा कर दीं। सरकार अब आत्मनिर्भर भारत अभियान के जरिए ग्रामीण इलाकों में रोजगार बढ़ाना चाहती है। ग्रामीण महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए स्वयं सहायता समूहों की मदद ली जा रही। झांसी में 4416 स्वयं सहायता समूह हैं जिनसे 45 हजार से अधिक महिलाएं जुड़ी हैं। प्रत्येक स्वयं सहायता समूह को रिवाल्विंग फंड के जरिए सवा लाख रुपये दिए जा रहे हैं। यह समूह 12 फीसदी ब्याज पर पैसे अपने सदस्यों को देंगी। इन पैसों से महिलाएं सिलाई मशीन, दोना-पत्तल कारखाना, अगरबत्ती मशीन आदि स्थापित कर सकती हैं। ब्याज के पैसे भी समूह के पास रहेंगे जिसे समूह के दूसरे सदस्यों के मदद में खर्च किया जाएगा। ग्रामीण आजीविका मिशन अधिकारियों के मुताबिक जिन समूहों का लेन-देन बेहतरीन होगा, वह सीधे बैंक से पांच-दस लाख रुपये तक का लोना भी हासिल कर सकेंगे। इसके लिए स्वयं सहायता समूह की बैंक गांरटी से ही काम चल जाएगा। इस पैसे से गांव में ही बड़ा उद्योग भी स्थापित किया जा सकेगा। 0000 ग्रामीण महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए ब्याज दर भी कम की गई है। कोशिश की जा रही कि अधिक से अधिक स्वयं सहायता समूह की महिलाएं इसका लाभ उठा सकें। डा.नागेंद्र नारायण मिश्रा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed