{"_id":"5f00d2708ebc3e42c45996fd","slug":"lad-drawn-in-lakheri-dam-died-jhansi-news-jhs170730374","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसीः लखेरी बांध में डूबने से युवक की मौत, घटना से सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसीः लखेरी बांध में डूबने से युवक की मौत, घटना से सनसनी
Sun, 05 Jul 2020 03:32 AM IST
झांसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2020 03:32 AM IST
विज्ञापन
घटना के बाद...
- फोटो : अमर उजाला
थाना क्षेत्र के ग्राम महेवा में लखेरी बांध में शुक्रवार को डूबकर लहचूरा थाना क्षेत्र के बरुआ गांव निवासी युवक की मौत हो गई। वह शौच के लिए लखेरी बांध गया था। वह अपने बहनोई के के घर में आयोजित पूजा में शामिल होने के लिए आया था।
विज्ञापन
ग्राम महेवा में राधेलाल के घर पर आषाढ़ मास की पूजा थी। उसमें शामिल होने के लिए उनका साला बालकिशुन (35) पुत्र राधेलाल आया था। शुक्रवार की रात दो बजे को वह लखेरी बांध के पास शौच के लिए गया था। अंधेरे में वह बांध में गहरे पानी में चला गया।
विज्ञापन
जब काफी देर तक वह नहीं लौटा तो घरवालों ने उसकी खोजबीन शुरू की। लोगों ने बताया कि शौच के लिए बांध की तरफ जाते उसे देखा था। इस पर सभी लोग बांध की तरफ देखने गए लेकिन वहां पर कुछ नहीं पता चला। सुबह घरवालों ने थाने में सूचना दी। इस पर उपनिरीक्षक शशिकांत सिंह, नरेंद्र कुमार, सिपाही प्रधान संजय सिंह पटेल ने बांध में शव खोजने का प्रयास किया।
विज्ञापन
काफी देर तक खोजने के बाद भी जब नहीं पता चला तो गोताखोरों को बुलाया गया। गोताखोरों ने बड़ा जाल बांध में फेंका। बड़ी मशक्कत करने के बाद 12 घंटे के बाद शनिवार को दोपहर 2 बजे शव को बांध के गहरे पानी से बाहर निकाला गया।
शव के बाहर आते ही महिला-पुरुषों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और घरवालों के रो रो कर बड़ा बुरा हाल है। सूचना मिलने पर डॉ अभिषेक राहुल क्षेत्राधिकारी मऊरानीपुर ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए मऊरानीपुर भेज दिया है।