फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   labour assembled in sinkandra

सिकंदरा में उमड़ा मजदूरों का सैलाब

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2020 09:17 PM IST
विज्ञापन
labour assembled in sinkandra
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : demo
उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश की सीमा पर रक्सा थाना इलाके के सिकंदरा में  प्रवासी मजदूरों के आने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को  यहां मजदूरों की भारी भीड़ जमा हो गई। आगे बढ़ने से रोकने का प्रवासियों ने  विरोध किया। बाद में उन्हें समझा बुझाकर गंतव्य की ओर रवाना किया गया। महाराष्ट्र, गुजरात व देश के अन्य राज्यों से उत्तर प्रदेश के विभिन्न  जनपदों के मजदूरों शिवपुरी से होते हुए झांसी पहुंच रहे हैं। ये मजदूर  रक्सा थाना इलाके के सिकंदरा से झांसी में प्रवेश कर रहे हैं। शनिवार को  लगभग एक सैकड़ा ट्रकों में भरकर मजदूर यहां पहुंच थे। देर रात तक उन्हें  उनके गंतव्यों तक भेजने की व्यवस्था की गई। लेकिन, रविवार को फिर मजदूर  उमड़ पड़े। ट्रकों व चार पहिया वाहनों के अलावा तमाम मजदूर पैदल ही यहां  पहुंच गए। सीमा पर उन्हें रोक लिया गया। इससे नाराज मजदूरों ने सड़क पर जाम  लगा दिया। जिससे हाइवे का आवागमन ठप पड़ गया। सड़क पर एक ओर वाहनों की  लंबी-लंबी कतारें लग गईं। सूचना पाकर मौके पर प्रशासन व पुलिस के  उच्चाधिकारी भी पहुंच गए। अफसरों ने मजदूरों को समझाबुझाकर गंतव्य के लिए  रवाना किया। बसों के साथ-साथ मजदूरों को उनके वाहनों से भी आगे बढ़ाया गया। मंडलायुक्त सुभाष चंद्र शर्मा ने बताया कि प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार  सभी मजदूरों का ब्योरा तैयार किया जाना है। इसमें ये जानकारी रखी जानी है  कि वे कहां से आए हैं और कहां की ओर जा रहे हैं, जिससे संबंधित जिले के  प्रशासन को सूचना दी जा सके। इसके अलावा मजदूरों को बसों में सोशल  डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए उनके गंतव्य स्थानों तक भेजा जाना है। इसमें  थोड़ा समय लगता है। लेकिन, कोरोना वायरस के फैलाव को रोकने के लिए ये कवायद  बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed