फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Laborer dies due to collision with unknown vehicle

Jhansi News: अज्ञात वाहन की टक्कर से मजदूर की मौत

Fri, 12 Sep 2025 02:07 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Sep 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
Laborer dies due to collision with unknown vehicle
मोंठ-भांडेर रोड पर पांडोरी तिराहे के पास हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मोंठ। मोंठ-भांडेर रोड पर पांडोरी तिराहे के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से एक मजदूर की मौत हो गई। वह मजदूरी करने के बाद अपने घर लौट रहा था। इसी दरम्यान रास्ते में हादसे का शिकार हो गया।

दासना निवासी ज्ञान सिंह अहिरवार (40) मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। बुधवार की शाम वह मजदूरी कर पैदल अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान वहां से गुजर रहे अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी होने पर परिजन मौके पर पहुंच गए। वे उसे आनन-फानन भांडेर अस्पताल लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद यहां से झांसी रेफर कर दिया गया। परिजन के अनुसार झांसी पहुंचने से पहले ही रास्ते में उसकी मौत हो गई। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है।
विज्ञापन

शाहजहांपुर थाना प्रभारी सोबरन सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed