{"_id":"5dffbb268ebc3e88195bb05f","slug":"labor-dies-during-hit-by-machine-jhansi-news-jhs155671153","type":"story","status":"publish","title_hn":"मशीन की चपेट में आकर मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मशीन की चपेट में आकर मजदूर की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। बबीना रेलवे स्टेशन के पास तीसरी लाइन पर काम करते समय एक मजदूर की मशीन की चपेट में आकर मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि तीन माह की मजदूरी मांगने पर एक कर्मचारी ने मशीन चढ़ाकर हत्या कर दी। सूचना पाकर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को अब तक परिजनों की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है।
मध्य प्रदेश के जिला दतिया स्थित बसई के मानिकपुर गांव निवासी बृजेंद्र सिंह राजपूत (22) मजदूरी करते थे। वर्तमान में वह बबीना के पास रेलवे की तीसरी लाइन पर मजदूरी का काम कर रहे थे। शनिवार को काम करते समय अचानक मशीन की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।
मृतक के पिता कोमल का आरोप है कि तीन माह आठ दिन से उसके पुत्र को मजदूरी नहीं दी गई थी। वह लगातार मजदूरी की मांग ठेकेदार के कर्मचारी से कर रहा था। आरोप है कि शनिवार को वह मजदूरी लेने गया था, तभी कर्मचारी ने मारपीट करने के बाद मशीन चढ़ाकर उसकी हत्या कर दी। बबीना प्रभारी निरीक्षक ईश्वर सिंह ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है। लेकिन, परिजनों की तरफ से कोई तहरीर अब तक नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
कईयों को नहीं मिली मजदूरी
पोस्टमार्टम हाउस पर मृतक बृजेंद्र के साथ मजदूरी करते हैं। उनको भी कई दिनों से मजदूरी नहीं मिली है। मांगने पर उनको धमकी भी मिलती है। मृतक के पिता भी बसई स्टेशन के पास प्वाइंट पर चौकीदार हैं। उनका कहना है कि उनको भी कई दिनों की मजदूरी नहीं दी गई।