फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Kushinagar Express divided into two parts on Jhansi Kanpur railway line

कानपुर में टला बड़ा हादसा: झांसी-कानपुर रेलमार्ग पर दो हिस्सों में बंटी कुशीनगर एक्सप्रेस, टूट गई थी कपलिंग

Mon, 18 Sep 2023 10:04 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 18 Sep 2023 10:04 PM IST
सार

पुखरायां स्टेशन पर ठहराव होने के चलते ट्रेन की स्पीड धीमी थी, इससे बड़ा हादसा टल गया। सूचना पर रेलवे की टीम ने मौके पर पहुंचकर एस-2 कोच को हटाकर यात्रियों को दूसरे कोच में शिफ्ट किया गया।

विज्ञापन
Kushinagar Express divided into two parts on Jhansi Kanpur railway line
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

झांसी-कानपुर रेलमार्ग पर पुखरायां स्टेशन के पास सोमवार तड़के तीन बजे कुशीनगर एक्सप्रेस दो हिस्सों में बंट गई। ट्रेन के एस-2 कोच की कपलिंग टूटने के बाद झटके से ट्रेन के रुकने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। पुखरायां स्टेशन पर ठहराव होने के चलते ट्रेन की स्पीड धीमी थी, इससे बड़ा हादसा टल गया। सूचना पर रेलवे की टीम ने मौके पर पहुंचकर एस-2 कोच को हटाकर यात्रियों को दूसरे कोच में शिफ्ट किया। इस दौरान करीब साढ़े चार घंटे तक ट्रेन पुखरायां स्टेशन पर खड़ी रही। सुबह 10 बजे ट्रेन के झांसी पहुंचने पर एस-1 कोच भी हटाया गया।

विज्ञापन
Trending Videos

गोरखपुर से चलकर लोकमान्य तिलक टर्मिनस जाने वाली ट्रेन संख्या 22537 कुशीनगर एक्सप्रेस के सोमवार तड़के तीन बजे पुखरायां स्टेशन के पास किमी संख्या 1290/5 पर पहुंचते ही एस-2 कोच की कपलिंग टूट गई। इसके बाद ट्रेन दो भागों में बंट गई। कपलिंग टूटते ही झटके के साथ एस-2 कोच और उसके पीछे लगे बोगियां रुक गईं। इससे यात्री सहम गए। लोको पायलट ने कंट्रोल रूम को सूचना दी। मौके पर पहुंचे रेलवे स्टाफ ने दो भागों में बंटे एस-2 कोच उसके पीछे लगी चार बोगियों को लूप लाइन में खड़ा किया और अन्य कोचों को स्टेशन पर पहुंचाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद रेलवे स्टाफ ने एस-2 कोच को खाली कराकर यात्रियों को एस-1 और अन्य कोचों में शिफ्टकिया। सुबह 5:48 बजे एस-2 कोच को हटाकर ट्रेन को सुबह 7:20 बजे झांसी के लिए रवाना किया गया। ट्रेन के सुबह 10 बजे झांसी स्टेशन पहुंचने पर यहां एस-1 कोच को ट्रेन से अलग किया गया। इसके बाद नए एस-1 और एस-2 कोच लगाकर सुबह 11 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस की ओर रवाना किया गया। रेलवे ने कपलिंग टूटने के कारणों की जांच के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन

कुशीनगर एक्सप्रेस के एस-2 कोच की पुखरायां स्टेशन के पास कपलिंग टूट गई थी। एस-2 कोच को वहीं छोड़कर ट्रेन को झांसी लाया गया और यहां कोच बदले गए। घटना के कारणों की जांच की जा रही है। -मनोज कुमार सिंह, पीआरओ झांसी मंडल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed