फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   kude me dal diye dstabej, batte ko bhatk rhe auto chalak

कूड़े में डाल दिए दस्तावेज, भत्ते को भटक रहे ऑटो चालक

Thu, 14 May 2020 12:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
kude me dal diye dstabej, batte ko bhatk rhe auto chalak
आरटीओ कार्यालय के बाहर लगे डस्टबिन में फेंके गए ऑटो चालकों के आधार कार्ड और दस्तावेज।
कूड़े में डाल दिए दस्तावेज, भत्ते को भटक रहे ऑटो चालक
विज्ञापन

झांसी। सरकार लॉकडाउन के दौरान ऑटोचालकों और दिहाड़ी मजदूरों को एक हजार रुपये प्रतिमाह भरण पोषण भत्ता दे रही है, लेकिन जिले में अभी भी कई ऑटो चालक भत्ते से वंचित हैं। वहीं ऑटो चालकों के आवेदन और दस्तावेज कूड़े में डाले जा रहे हैं। जबकि भत्ता पाने के लिए ऑटो चालक कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं।
सरकार ने ऑटो चालकों, टैक्सी चालकों को लॉकडाउन में सार्वजनिक परिवहन बंद होने के चलते एक हजार रुपये प्रतिमाह भरण पोषण भत्ता देने के निर्देश दिए थे। जिले के आरटीओ कार्यालय में भत्ता पाने के लिए ऑटो चालकों से आवेदन कराए गए। विभाग की मानें तो अब तक दो हजार ऑटो चालकों को भत्ता दिया जा चुका है। अभी भी दफ्तर पर तमाम ऑटो चालक अपने कागज लेकर भत्ते की आस मेें पहुुंच रहे हैं, लेकिन कार्यालय में उनके कागजात और आवेदन लेकर कूड़े में डाले जा रहे हैं। बुधवार को कार्यालय के कूड़ेदान में तमाम ऑटो चालकों के आधार कार्ड, राशन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस समेत तमाम दस्तावेज पड़े मिले। इसे लेकर ऑटो चालकों में रोष व्याप्त है। उधर, अधिकारी मामले में कुछ भी कहने से बच रहे हैं।
विज्ञापन

वर्जन
दो हजार ऑटो चालकों को भत्ता दिया जा चुका है। कार्यालय स्टाफ की इन दिनों रक्सा बार्डर पर ड्यूटी लगी है। मैं भी यहां व्यवस्था देख रहा हूं। दस्तावेजों को कूड़ेदान में फेंके जाने की जानकारी नहीं है। इसकी जांच कराई जाएगी। जिन ऑटो चालकों को आवेदन करना है, वे एक सप्ताह बाद आएं, उनके आवेदन लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सत्येंद्र कुमार, एआरटीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed