{"_id":"588e2fe14f1c1b2f3de8052f","slug":"krao-re-entry-may-have-previously-examined","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले जांच कराओ फिर इंट्री पाओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले जांच कराओ फिर इंट्री पाओ
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jan 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
election news jhansi
- फोटो : DEMO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन सोमवार से शुरू होंगे। प्रत्याशी छह फरवरी तक सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। इस दौरान कलेक्ट्रेट परिसर और आसपास के इलाके में चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात रहेगा। एक सौ मीटर पहले ही प्रत्याशियों के साथ आने वाले काफिले को रोक दिया जाएगा। उनके साथ चुनिंदा लोग ही परिसर के अंदर जा सकेंगे।
एसपी देहात सुधा सिंह ने बताया कि नामांकन के चलते कलेक्ट्रेट परिसर व आसपास क्षेत्र की तीन चक्र में सुरक्षा व्यवस्था का खाका तैयार किया गया है। प्रत्येक चक्र के प्रभारी सीओ होंगे, जो पुलिस और पीएसी के साथ व्यवस्थाएं संभालेंगे। कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट और नामांकन कक्ष के बाहर मेटल डिटेक्टर लगाए गए हैं। बम निरोधक दस्ता और खोजी कुत्ते पहले कलेक्ट्रेट परिसर और नामांकन पक्ष को चेक करेंगे। क्लीन चिट मिलने के बाद ही किसी को जाने दिया जाएगा। महिलाओं की सघन चेकिंग के विशेष निर्देश दिए गए हैं। गेट से बैरीकेटिंग के माध्यम से ही प्रत्याशी संबंधित कक्ष में नामांकन के लिए जा सकेंगे। तीनों चक्र के पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि एक बार में एक ही प्रत्याशी को नामांकन करने के लिए जाने दिया जाए। यदि एक साथ दो प्रत्याशी आ जाते हैं, तो एक को कुछ समय के लिए रोक लिया जाए ताकि उनके समर्थक आमने-सामने नहीं आ सके।
जरूरी काम हो तभी मेडिकल की तरफ जाएं
आपको सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक जेल चौराहा से मेडिकल कालेज अथवा मेडिकल से जेल चौराहा जाना बेहद जरूरी हो तभी जाएं। सोमवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू होने जा रही है, जिसके चलते जाम के हालात से जूझना पड़ सकता है। यातायात प्रभारी सुभाष चंद्र यादव के अनुसार भारी वाहनों को राजगढ़ और मऊरानीपुर तिराहा पर रोका जाएगा। दतिया, ग्वालियर व ललितपुर से आने वाली बसें झांसी होटल के रास्ते से सदर बाजार होते हुए ऐवट मार्केट के सामने मुख्य सड़क पर पहुंचेंगी। यह व्यवस्था सवारियों को ढोने वाले वाले आटो के लिए भी होगी। बाइक और कार सवार लोगों को प्रत्याशियों के आने पर जेल अथवा कलेक्ट्रेट चौराहा पर रोक दिया जाएगा। जब वह नामांकन करने कलेक्ट्रेट परिसर में चले जाएंगे तब जाने दिया जाएगा।