फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   kotwali me premi yogal ne warmala mehnyi

कोतवाली में प्रेमी युगल ने पहनाई वरमाला

Sun, 11 Apr 2021 02:25 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Apr 2021 02:25 AM IST
विज्ञापन
kotwali me premi yogal ne warmala mehnyi
कोतवाली में हुई शादी में दाम्पति बंधन में बंधे युवक युवती। अमर उजाला
कोतवाली में प्रेमी युगल ने एक- दूसरे को पहनाई वरमाला
विज्ञापन

सब हेड... तीन साल पुरानी मुहब्बत को पुलिस ने पहुंचाया शादी की मंजिल तक
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। तीन साल की मुहब्बत शादी की मंजिल तक नहीं पहुंच पा रही थी। कोशिशें सारी बेकार जा रहीं थीं। लड़की के परिजन रिश्ते के विरोध में थे। लड़के को लड़की से दूर रहने के लिए धमकाया जा रहा था। दोनों ने गुपचुप तरीके से आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली थी, लेकिन दहशत में वे अपने रिश्ते को समाज के सामने उजागर नहीं कर पा रहे थे। जब कोई रास्ता समझ नहीं आया तो प्रेमी युगल ने शनिवार को पुलिस की शरण ली। कोतवाली में पुलिस की मौजूदगी में दोनों ने एक - दूसरे को वर माला पहनाई। लड़की के परिजनों ने विरोध जताया, परंतु उनकी एक नहीं चल पाई।
महानगर क्षेत्र में रहने वाली नंदनी और सुरेंद्र की तीन साल पहले जान- पहचान हुई थी। धीरे- धीरे उनकी दोस्ती मुहब्बत में बदल गई। दोनों का इरादा परिजनों की सहमति से समाज के सामने शादी करने का था, लेकिन लड़की के परिजन इसके लिए राजी नहीं थे और वे लगातार रिश्ते का विरोध करते आ रहे थे। यहां तक कि लड़के को लड़की के रास्ते से हट जाने के लिए धमकाया भी जा रहा था। जबकि, वे दोनों साथ जीने और मरने की कसम खा चुके थे। दोनों किसी भी हालात में एक- दूसरे का साथ छोड़ने को तैयार नहीं थे।
विज्ञापन

इसी बीच दोनों ने आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली, लेकिन वे अपने रिश्ते को उजागर नहीं कर पा रहे थे। सभी रास्ते बंद नजर आ रहे थे। आखिर में उन्होंने पुलिस की शरण ली और शनिवार को कोतवाली पहुंच गए। दोनों ने अपनी परिस्थितियों से पुलिस को अवगत कराया और बालिग होने की जानकारी दी। सूचना पाकर लड़के के परिजन व लड़की की मां भी कोतवाली पहुंच गई और पुलिस के सामने ही लड़की को धमकाने लगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लेकिन, पुलिस के आगे उनकी एक नहीं चल पाई। कोतवाली में दोनों ने एक- दूसरे के गले में वरमाला पहनाई और निकल पड़े अपने रिश्ते को पति - पत्नी का नाम देकर समाज के बीच। इस दौरान दोनों के चेहरे की खुशी देखते ही बन रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed