{"_id":"5e1f46e88ebc3e4b0c3b1f76","slug":"know-about-jainendra-jindal-typewriters-voice","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोगों की जिंदगी में सकारात्मक ऊर्जा भर रहा है 'टाइपराइटर्स वॉयस', करोड़ों लोगों तक पहुंच रही है आवाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोगों की जिंदगी में सकारात्मक ऊर्जा भर रहा है 'टाइपराइटर्स वॉयस', करोड़ों लोगों तक पहुंच रही है आवाज
Wed, 15 Jan 2020 10:38 PM IST
Trainee Trainee
लाइफ स्टाइल
लाइफ स्टाइल
Published by: Trainee Trainee
Updated Wed, 15 Jan 2020 10:38 PM IST
विज्ञापन
Jainendra Jindal
- फोटो : Jainendra Jindal
सृजनात्मक लेखन एक ऐसा हुनर है जो सभी को अपनी ओर आकर्षित करता है। अपने मन के भाव व्यक्त करने करने के लिए कई लोग कई तरह के माध्यम चुनते हैं। इसी में कुछ ऐसे लोग होते हैं जिनके तरीके को काफी लोग फॉलो करते हैं। इसका उदाहरण है जैनेंद्र जिन्दल की ये शुरुआत है- "टाइपराइर्स वॉयस"।
विज्ञापन
महज सोशल मीडिया पर एक पेज शुरू होने वाला यह अभियान अब लोगों की जिंदगियां बदलने लगा है। अब ना केवल करोड़ों लोग तक इस सोशल मीडिया पेज की पहुंच है, बल्कि कई लोगों ने यहां तक कहा कि उन्होंने इस पेज के माध्यम से अपने जिंदगी में सकारात्मक ऊर्जा भरी है।
विज्ञापन
जैनेंद्र ने साल 2017 में एक फेसबुक पेज के जरिए ये अभियान छेड़ा था। तब इस पेज का मुख्य उद्देश्य था खुद के एवं दूसरों के लिए एक आशा की राह ढूंढना। समथर्कों के स्नेह और साथ की वजह से "टाइपराइर्स वॉयस" के फेसबुक पेज पर आज 10 मिलियन से भी अधिक फॉलोवर्स हैं। जैनेंद्र जिन्दल का मानना है कि उनके समर्थकों को कला का खूब ज्ञान है। वे अच्छी चीजों का महत्व भी समझते हैं।
विज्ञापन
जनवरी 2020 में "टाइपराइर्स वॉयस" अपना तीसरा जन्मदिन मना रहा है। "टाइपराइर्स वॉयस" जैनेंद्र जिन्दल का सपना है जिसको सक्षम करने के लिए उन्होंने बहुत परिश्रम किया है और जिसे वे आसमान की बुलंदियों तक पहुंचाने की इच्छा रखते हैं।
जैनेंद्र जिन्दल के मुताबिक उनका भविष्य में यही कोशिश रहेगी कि वे अपने इस प्रयास में ऐसे बेहतरीन बदलाव लाएं जिससे उन्हें ज़्यादातर प्रशंसक मिलें। "टाइपराइर्स वॉयस" के माध्यम से उन्होंने अपने अंदर के कलाकार को लिखकर और अभिनय करके उजागर किया है। "टाइपराइर्स वॉयस" के जरिये लोगों के जीवन में एक सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश कर रहे हैं।
जैनेंद्र जिन्दल के अनुसार नए समर्थक पाने के लिए एवं पुराने समर्थकों को जोड़े रखने के लिए सिर्फ पोस्ट करना अनिवार्य नहीं है। लेकिन उनके साथ वार्तालाप करते रहना भी उतना ही अनिवार्य है। ऐसा करने से उनकी पेज पर आने की रुचि बनी रहती है।