फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   kissan samman nidhi

15 हजार किसानों के खाते में नहीं आई सम्मान निधि

Wed, 19 May 2021 02:07 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 May 2021 02:07 AM IST
विज्ञापन
kissan samman nidhi
झांसी। केंद्र सरकार की ओर से पिछले दिनों भेजी गई किसान सम्मान निधि जनपद के करीब 15 हजार किसानों के खाते में नहीं आई। सम्मान निधि न मिलने से किसान परेशान हैं। परेशान किसान अधिकारियों के चक्कर काट रहे, लेकिन उनकी समस्या नहीं निपट रही है।
विज्ञापन

किसानों की आय दोगुनी करने के इरादे से केंद्र सरकार ने पीएम किसान सम्मान निधि शुरू की। इसके जरिए पात्र किसानों को प्रति माह पांच सौ रुपये दिए जाते हैं। सरकार करीब हर चार महीने में दो हजार रुपये सीधे किसानों के खाते में भेजती है। अब तक आठ किस्त किसानों को भेजी जा चुकी लेकिन, अभी तक पात्र किसानों का डेटा दुरुस्त नहीं हो सका। इस वजह से हर बार बड़ी संख्या में किसान इससे बाहर रह जाते हैं।
विज्ञापन

14 मई को सरकार ने आठवीं किस्त खाते में भेजी लेकिन, 15 हजार किसान अभी भी वंचित हैं। कृषि विभाग के आंकड़े बताते हैं कि जनपद में कुल 2,95,520 किसान हैं, इनमें से 246150 किसान योजना के पात्र माने गए जबकि लघु सीमांत किसानों की संख्या 195506 पाई गई। सबसे बड़ा पेंच पात्रता की शर्तों में फेरबदल होने से फंसा। सबसे पहले सभी किसानों को योजना में शामिल किया गया लेकिन, बाद में शर्ते लगाते हुए लघु सीमांत किसान को लाभ दिया गया। उन किसानों को भी बाहर कर दिया गया जिनके आधार एवं बैंक खाते लिंक नहीं हैं। शुरूआत में सभी को लाभ दिए जाने की वजह से पहली किस्त सबसे अधिक 240528 किसानों को दी गई लेकिन, इसके बाद लाभार्थी किसानों की संख्या लगातार घटती गई। दूसरी किस्त 231814 किसानों के खाते में आई। तीसरी किस्त 225733 किसानों को, चौथी किस्त 204617, पांचवी किस्त 188872, छठीं किस्त 165248 एवं सातवीं किस्त 111935 किसानों को ही मिल सकी। 14 मई को आठवीं किस्त भेजी गई लेकिन, यह सिर्फ 1.14 लाख किसानों के खाते में आई। जिन 15 हजार किसानों के आधार एवं बैंक खाते लिंक हैं, उनके खाते में भी इस बार पैसा नहीं आया। रोजाना बड़ी संख्या में किसान शिकायत लेकर कृषि विभाग के ऑफिस पहुंच रहे हैं। हालांकि कृषि अधिकारियों का कहना है डेटा सुधार का कार्य लगातार चल रहा है। प्रभारी उपनिदेशक केके सिंह के मुताबिक पात्रों के डेटा सत्यापित कराए जा रहे हैं। जिनके डेटा सत्यापति हो गए, उनके खाते में पैसा आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed