फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   kissan saman nidhi

किसानों को मिलेगी सम्मान निधि की सातवीं किस्त

Sun, 29 Nov 2020 01:47 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2020 01:47 AM IST
विज्ञापन
kissan saman nidhi
झांसी। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के जरिए किसानों को मिलने वाली दो हजार रुपये की सातवीं किस्त दिसंबर माह में उनके खाते में पहुंच जाएगी। जनपद में करीब सवा दो लाख किसान पंजीकृत हैं। इन सबके बीच करीब 70 हजार किसानों तक छठीं किस्त ही नहीं पहुंची है।
विज्ञापन

किसानों की आय दोगुनी करने के लिए केंद्र सरकार पीएम सम्मान निधि के जरिए छह हजार रुपये हर साल उनके बैंक खाते में भेजती है। हर चार माह में दो हजार रुपये रुपये की किस्त दी जाती है। अभी तक सरकार सम्मान निधि के जरिए जनपद के किसानों के बीच 226.09 करोड़ रुपये वितरित कर चुकी। अब दिसंबर माह में किसानों को सातवीं किस्त दी जानी है। इसके लिए कृषि विभाग की ओर से आंकड़े तैयार कर लिए गए हैं। आंकड़ों के मुताबिक कुल 246150 किसान चिन्हित हैं। हालांकि इन सभी किसानों को सम्मान निधि का फायदा नहीं मिल पाता। पिछली छठवीं किस्त ही अब तक 107327 किसानों तक ही पहुंच सकी है। जिन किसानों के बैंक खाते एवं आधार कार्ड में गड़बड़ी है, उनके खाते में रकम नहीं पहुंच रही। तयशुदा किसानों तक अभी तक सभी किस्तें नहीं पहुंची हैं। वहीं, प्रभारी उपनिदेशक कमलेश कुमार का कहना है जिनके भी बैंक खाते के साथ आधार नंबर लिंक है, उनके खाते में सम्मान निधि पहुंच रही। जिनके खाते में गड़बड़ी है उसे ठीक कराया जा रहा।
विज्ञापन

अब तक इतने किसानों को मिला फायदा
पहली किस्त- 233779
दूसरी किस्त- 226375
तीसरी किस्त- 212747
चौथी किस्त- 185616
पांचवी किस्त- 164630
छठवीं किस्त- 107327
आधार के साथ बैंक खाता लिंक कराने में पेश आ रही परेशानी
सरकार सम्मान निधि समेत दूसरी अनुदान योजनाओं के लिए आधार के साथ ही बैंक खाते को लिंक करना जरूरी करती जा रही है, लेकिन किसानों को इसके लिए तहसील से लेकर मुख्यालय तक परेशान होना पड़ रहा। बैंक खाते में एक अक्षर की भी गड़बड़ी होने पर यह लिंक नहीं होता। इसे दुरुस्त कराने में ही किसानों के पसीने छूट जाते। पिछले करीब एक साल से सत्यापन कार्य चल रहा, लेकिन यह अभी तक पूरा नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed