फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   kile me bandaro ka aatanak

किले में बंदरों का आतंक

Wed, 03 Oct 2018 01:59 AM IST
amarujala
amarujala Updated Wed, 03 Oct 2018 01:59 AM IST
विज्ञापन
kile me bandaro ka aatanak
rani mahal, jhansi news - फोटो : demo
झांसी का किला घूमने आने वाले पर्यटकों पर बंदरों के हमले का खतरा बना रहता है। बंदर आए दिन पर्यटकों को नुकसान पहुंचाते रहते हैं। बावजूद, नियंत्रण के कोई उपाय नहीं किए जा रहे हैं। इसमें पुरातत्व विभाग अपनी लाचारी बता रहा है।
विज्ञापन

वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई की गौरवगाथा के चलते किले में पर्यटकों का आवागमन लगा रहता है। लेकिन, यहां पर्यटकों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ता है। इसकी वजह बंदर बने हुए हैं।
विज्ञापन


किले में तीस से अधिक बंदर और आधा दर्जन से अधिक कुत्ते हैं। जिनका आतंक पिछले एक अर्से से बना हुआ है। आए दिन ये सैलानियों पर हमलावर हो जाते हैं। किसी को काट लेते हैं, तो किसी का मोबाइल अथवा पर्स छीन ले जाते हैं। सोमवार को भी ऐसा हुआ। सैलानियों के मुताबिक वह ऐतिहासिक स्मारक को देखने आते हैं। लेकिन, बंदरों के झुंड को देखकर आगे बढ़ने का साहस उठा पाते। पूरा किला घूमे ही अक्सर वापस लौट जाते हैं।वहीं, पुरातत्व विभाग का कहना है कि स्थानीय लोग आस्था के चलते खाने-पीने की सामग्री बंदरों को के लिए डाल जाते हैं। इसके बाद जब इन्हें भूख लगती है, तो वह सैलानियों पर हमला कर देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बंदरों को पकड़ने के लिए वन विभाग और नगर निगम को सूचना दी है। गेट पर तैनात कर्मचारी सैलानियों को बता देते है कि वह बंदरों से सावधान रहें और सेल्फी लेने से बचें। इसके अलावा कर्मचारी सैलानियों की मदद को राउंड पर रहते हैं। - पीकेके रेड्डी, संरक्षा सहायक-भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग

शासन का निर्णय है कि नगरीय क्षेत्र में बंदरों के  पकड़ने का काम नगर निगम का है। बंदरों को पकड़ने के लिए नगर निगम को कोई मदद चाहिए, तो वन विभाग पूर्ण सहयोग देगा। - डा. मनोज कुमार शुक्ला, डीएफओ

समस्या है गंभीर, कार्रवाई होगी

समस्या गंभीर है। नगर निगम के अधिकारियों से इसके निराकरण के लिए बातचीत की जाएगी। इसके बाद जल्द ही वन विभाग और पुरातत्व विभाग के सहयोग से बंदरों को पकड़ने के लिए कार्रवाई होगी।
- रामतीर्थ सिंघल महापौर
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed