फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Five-year-old child dies in an open water tank in a playground in jhansi

झांसीः खेल के मैदान में खुले पानी के टैंक में गिरकर पांच साल के बच्चे की मौत

Mon, 22 Jun 2020 03:13 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Mon, 22 Jun 2020 03:13 AM IST
विज्ञापन
Five-year-old child dies in an open water tank in a playground in jhansi
इसी पानी के टैंक में गिर गया था मासूम... - फोटो : अमर उजाला

कस्बा भांडेर स्थित खेल मैदान में रविवार को दोपहर में खेल के दौरान पानी भरी टैंक में गिरने से पांच साल के बालक की मौत हो गई। बच्चा काफी देर तक घर नहीं पहुंचा तो परिजन उसे तलाश करते करते खेल मैदान पहुंचे।

विज्ञापन


वहां पर पानी के टैंक में उसकी चप्पलें उतरातीं नजर आईं। इस पर परिजनों ने अंदर जाकर देखा तो वह पड़ा था। परिजन तुरंत उसे अस्पताल ले गए। जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इससे घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


मालूम हो कि करीब एक साल पहले जलावर्धन योजना के तहत खेल मैदान में पानी की टंकी का निर्माण कराया गया था। पानी की टंकी के पास ही पानी के लिए एक टैंक भी बनाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


खेल मैदान के पास ही रीनू सरदार नाम की एक महिला परिवार के साथ झोपड़ी बनाकर रहती है। रविवार की दोपहर बारह बजे रीनू का पांच साल का बेटा सम्राट सरदार मैदान में खेल रहा था। इस दौरान वह पानी से भरे टैंक में जा गिरा। जब बच्चा घर नहीं पहुंचा तो बच्चे की मां रीनू ने अन्य लोगों के साथ उसकी तलाश शुरू की।

टैंक के पास जाकर देखा तो पानी के टैंक में उसकी चप्पलें उतरातीं दिखाई दीं। टैंक के अंदर देखा तो उसकी लाश पड़ी थी। वह लोग उसे अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मां तलाकशुदा है। वह करीब पांच साल से अपने माता-पिता के साथ भांडेर में ही रहती है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन पर आरोप लगाया है कि टैंक बनाकर खुला छोड़ दिया गया है। उसमें पानी भरा रहता है। इसके बाद भी उसे ढका नहीं गया। इसकी वजह से अक्सर बच्चे उसमें नहाते रहते हैं। उन्हीं को देखकर पांच साल का बच्चा भी वहां पहुंच गया।


बच्चे के घरवालों समेत अन्य लोगों ने खेल मैदान की देखरेख करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि अगर इसे ढक दिया गया होता तो हादसा नहीं होता। बच्चे की मां का रो रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed