फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Khanan mafia made richman

बुंदेलखंड में खाकपति से करोड़पति हो गए खनन माफिया और गैंगेस्टर

Thu, 09 Jul 2020 12:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
Khanan mafia made richman
पुलिस - फोटो : ?????
झांसी। कानपुर में आठ पुलिस कर्मियों की हत्या करने के बाद फरार चल रहे दहशतगर्द विकास दुबे की बड़ी संपत्ति सामने आई है। विकास के नेटवर्क को ध्वस्त करने में जुटी पुलिस के सामने माफियाओं के बड़े खुलासे हो रहे हैं। अब बुंदेलखंड में भी माफियाओं, गैगेस्टर और टॉपटेन अपराधियों की संपत्ति जांची जा रही है। पुलिस को जो जानकारी मिली है उसके हिसाब से कई अपराधी खाकपति से लाखपति हो गए हैं। बड़े शहरों में आलीशान मकान हैं। किसी ने पत्नी तो किसी ने बच्चों के नाम से संपत्ति इकट्ठा कर रखी है। अब इस संपत्ति को जब्त करने की तैयारी की जा रही है। बाकायदा इसके लिए तेज तर्रार पुलिस अफसरों की टीम लगा दी गई है।
विज्ञापन

झांसी में टॉपटेन सूची में शामिल अपराधियों में कई ऐसे हैं जिन्होंने झांसी से बाहर भी संपत्ति जमा कर रखी है। बड़े शहरों में इनके फ्लैट हैं। खनन माफियाओं ने तो करोड़ों की संपत्ति अर्जित कर ली है। कानपुर में आठ पुलिस वालों की हत्या के बाद अपराधियों पर शुरू हुई कार्रवाई बुंदेलखंड तक पहुंच रही है। यहां सभी माफियाओं का खुफिया इनपुट जुटाया जा रहा है। पुलिस के उच्च पदस्थ सूत्रों का कहना है कि इन माफियाओं की संपत्ति जब्त करने की तैयारी की जा रही है। शुरूआत झांसी के 17 खनन माफियाओं से होगी। झांसी, ललितपुर और उरई के गैंगेस्टर भी पुलिस के निशाने पर हैं। पहले चरण में पुलिस को 7 अपराधियों की सूची मिली है जिन्होंने कुछ ही दिनों में काफी संपत्ति बना ली है।
विज्ञापन

मंडल भर में चलेगा स्पेशल आपरेशन
आईजी सुभाष सिंह बघेल ने आज पुलिस अधिकारियों की मीटिंग में अपराधियों की संपत्ति जब्त करने के लिए सभी पुलिस अफसरों को निर्देश दिए। अधिकारियों से कहा गया कि वह अपने अपने क्षेत्र में निगहबानी तेज करें। नियमित चेकिंग की जाए। ऐसे बदमाशों की भी सूची बनाई जाए जो जिले से बाहर क्राइम कर रहे हैं। आईजी ने बताया कि भूमाफियाओं पर भी अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी। थानेवार ऐसे मामलों को सूचीबद्ध किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

झांसी
गैंगेस्टर-26
हिस्ट्रीशीटर-102
खनन माफिया-17
ललितपुर
गैंगेस्टर-11
हिस्ट्रीशीटर-72
उरई
गैंगेस्टर-31
हिस्ट्रीशीटर-127
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed