फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Khan Sahib returned after Iftar

इफ्तार से ही लौटे खां साहब, समीक्षा बैठक हुई फुस्स

Tue, 14 Jul 2015 12:21 AM IST
झांसी / ब्यूरो
झांसी / ब्यूरो Updated Tue, 14 Jul 2015 12:21 AM IST
विज्ञापन
रविवार को कुंज वाटिका में आयोजित रोजा इफ्तार में शामिल होने के बाद प्रदेश के कैबिनेट मंत्री आजम खां रात्रि में ही कानपुर के लिए रवाना हो गए। समीक्षा बैठक के कारण टेंशन में आए नगर निगम प्रशासन ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

प्रदेश के कैबिनेट मंत्री आजम खां के झांसी आगमन कार्यक्रम में समीक्षा बैठक होनी थी, जिसको लेकर नगर निगम प्रशासन ने कई दिन पहले से ही कसरत करनी शुरू कर दी थी। रविवार को मंत्री आजम खां पहुंचे और रोजा इफ्तार पार्टी में शामिल होने के बाद सर्किट हाउस आने के बजाय सीधे आठ बजकर 36 मिनट पर कानपुर के लिए रवाना हो गए। जबकि उनके कार्यक्रम में रविवार की रात उनको सर्किट हाउस में रहना था। माना जा रहा था कि सोमवार की सुबह नौ बजे जाने से पहले समीक्षा बैठक कर सकते हैं। इसे लेकर अधिकारियों में बेचैनी की स्थिति बनी थी लेकिन, जैसे ही खां साहब के इफ्तार पार्टी के बाद ही लौटने की सूचना मिली कि तो तनावमुक्त हुए प्रशासन और नगर निगम के अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

मालूम हो कि प्रशासन ने इस बात के पूरे प्रयास किए थे कि खां साहब नाराज न हो जाएं, इसीलिए  शहर की सड़कों को हरा-भरा दिखाने के लिए रातों-रात पौधरोपण करा दिया गया था। इतना ही नहीं रातों-रात जन कार्य विभाग के अभियंताओं ने जेल रोड, खुशीपुरा जाने वाले मार्ग की पैचिंग करा दी थी। सालों से मरम्मत की बाट जोह रहा मार्ग देखते ही देखते डामरीकरण करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब खत्म हुआ गाड़ी में डीजल
झांसी। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री आजम खां नगर निगम प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई गई चार पहिया वाहन से कुंज वाटिका रोजा इफ्तार में शामिल होने गए थे। उनके अंदर जाते ही ड्राइवर ने नगर निगम के एक उच्च अधिकारी को जानकारी दी कि गाड़ी में तेल खत्म हो चुका है। अफसर के हाथ-पैर फूल गए। आनन-फानन में तेल डलवा कर वापस आने की बात कही। जैसे ही गाड़ी तेल भरवाने निकली, वैसे ही आजम खां आते हुए दिखाई दिए। तत्काल उनके लिए एक फार्चूनर मंगवाई गई। आजम ने पूछा कि उनकी गाड़ी कहां गई, इसपर उन्हें जानकारी दी गई कि गाड़ी में डीजल समाप्त हो गया था। हालांकि अच्छे मूड में होने के कारण उन्होंने कुछ कहा नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed