फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Khaki and ticket cheking staff in railway pasengger

पैसेंजर ट्रेनों में रहेगी खाकी और टिकट चेकिंग स्टाफ की तैनाती

Wed, 24 Jun 2020 11:45 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Khaki and ticket cheking staff in railway pasengger
रेलवे - फोटो : ?????
झांसी। रेलवे बोर्ड ने पैसेंजर गाड़ियों को दो सौ किलोमीटर दायरे में एक्सप्रेस ट्रेन बनाकर चलाने की नीति को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। ऐसे में यात्रियों की सुविधा के लिए पैसेंजर ट्रेनों में सफर के दौरान टिकट चेकिंग स्टाफ, आरपीएफ और जीआरपी के कर्मचारी तैनात रहेंगे।
विज्ञापन

रेलवे बोर्ड एक जुलाई से सभी जोन में पैसेंजर ट्रेन को एक्सप्रेस बनाकर चलाने की तैयारी कर रहा है। प्रत्येक पैसेंजर दो सौ किलोमीटर के दायरे में चलेगी। ट्रेन में सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने के लिए निर्धारित दूरी के हिसाब से ही टिकट यात्रियों को जारी किए जाएंगे। झांसी रेल मंडल से 51831/51832 झांसी आगरा पैसेंजर, 51803/51804 झांसी कानपुर पैसेंजर, 51815/51816 झांसी आगरा पैसेंजर, 51817/ 51818 झांसी खजुराहो पैसेंजर, 51805/51806 झांसी मानिकपुर पैसेंजर, 51813/51814 झांसी लखनऊ पैसेंजर, 51827/51828 झांसी इटारसी पैसेंजर व 54159/54160 झांसी प्रयागराज पैसेंजर को चलाने की तैयारी चल रही है। ऐसे में पैसेंजर ट्रेनों में भी टिकट चेकिंग स्टाफ, आरपीएफ और जीआरपी के कर्मचारी तैनात रहेंगे।
विज्ञापन

चूंकि, अभी रेलवे कई रूटों पर ट्रेन नहीं चला रहा है। इस कारण तमाम लोग जो दो सौ किलोमीटर तक दायरे में सफर करना चाहते हैं, वे परेशान हो रहे हैं। इन यात्रियों की सुविधा के लिए एक जुलाई से पैसेंजर ट्रेनें चलाने की तैयारी की जा रही है। जिस तरह अभी स्पेशल ट्रेनों के जनरल कोच में टिकटों की बुकिंग की जा रही है, उसी तरह पैसेंजर के कोचों में की जाएगी। बदले में यात्रियों को किराए के साथ पंद्रह रुपये अतिरिक्त किराया देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed