फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Kerosin oil over drop hungama

युवती पर केरोसिन डालने के बाद हंगामा

Wed, 28 Oct 2020 12:38 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2020 12:38 AM IST
विज्ञापन
Kerosin oil over drop hungama
झांसी। मंगलवार दोपहर थाना कोतवाली क्षेत्र के दरीगरान मोहल्ले में एक युवती पर घर में मिट्टी का तेल डालने के बाद हंगामा हो गया। पड़ोसियों की सूचना पाकर मौके पर पहुंची कोतवाली पहुंची ने दो महिलाओें को हिरासत में लिया। जबकि, केरोसिन डालने वाली युवती मौके से भाग निकली। पुलिस उसकी भी तलाश कर रही है।
विज्ञापन

दरीगरान मोहल्ला निवासी फैजान जुबैर का पारिवारिक विवाद चला आ रहा है। परिजनों का आरोप है कि तीन दिन पहले विवाद के चलते फैजान को झूठी शिकायत कर जेल भिजवा दिया था। मंगलवार को इस मामले में परिवार के काफी लोग इसकी शिकायत करने एसएसपी के पास पहुंचे थे। घर पर फैजान की पत्नी मुमताज अकेली थी। इसी बीच मौका पाकर दूसरे पक्ष की महिलाओं ने मुमताज को घर मेें बंद कर पीटा। उस पर केरोसिन डाल दिया। चिल्लाने की आवाज सुनकर मोहल्ले वाले आ गए। जिस पर सभी ने हंगामा कर दिया। इस बीच केरोसिन डालने वाली युवती भाग निकली। जबकि, मोहल्ले के लोगों ने भागते समय दो महिलाओं को पकड़ लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों महिलाओं को हिरासत में लिया। देर रात पुलिस मामले की जांच में जुटी रही। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार अवस्थी ने बताया कि तहरीर मिली है, पुलिस एफआइआर दर्ज कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed