फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Keetnasak fertilizer not here farmer upset

सरकारी गोदामों से कीटनाशक नदारद, भटक रहे किसान

Tue, 01 Sep 2020 11:39 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Keetnasak fertilizer not here farmer upset
झांसी। खरीफ फसल की बुवाई के बाद अब किसानों के सामने उसे बचाने का संकट पैदा हो गया। इस समय मूंगफली, मूंग, उर्द की फसलों में कीड़े एवं फंफूद लगती दिख रही है लेकिन, सरकारी गोदामों से कीटनाशक ही नदारद है। ऐसे में फसल बचाने के लिए किसानों को कीटनाशक ही नहीं मिल रहा। कुछ मजबूत किसान बाजार से दोगुनी-तिगुनी कीमत पर कीटनाशक खरीदकर अपनी फसल बचाने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन

किसानों ने हाड़तोड़ मेहनत से मौसम के प्रतिकूल होने के बावजूद चिरगांव, बबीना, मोंठ आदि इलाकों में मूंगफली, तिल, उर्द की अच्छी फसल तैयार कर ली लेकिन, वातावरण के प्रभाव से अब उनमें कीटों का खतरा मड़राने लगा है। तमाम जगहों पर मूंगफली, तिल, उर्द में पीली चित्ती, मुजैक, सफेद गियार, फफूंद आदि लगने से फसलों को नुकसान होने की शिकायत मिल रही। इनसे बचाव के लिए कार्बेडोजिम, थीरम, डाइमेथोएट, इमेजाथापर, एल्यूमीनियम फॉस्फेट, मैंकाजेब जैसे कीटनाशकों का छिड़काव किया जाता है लेकिन, हैरानी की बात यह कि सरकारी गोदामों में इनमें से कोई कीटनाशक मौजूद नहीं हैं। गोदामों में कुछ दीमक एवं फफूंदनाशकों को छोड़कर कोई प्रभावी कीटनाशक उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन

कृषि रक्षा विभाग को कीटनाशकों की सीधी आपूर्ति शासन की ओर से तय एजेंसियों की ओर से होती है लेकिन, पिछले सीजन से ही यहां कीटनाशक नहीं भेजे जा रहे। बताया जाता है कि शासन स्तर पर ही मामला पचड़े में फंसे होने से कीटनाशकों की आपूर्ति नहीं हो रही। अनुमान के मुताबिक यहां करीब 5000 हजार लीटर कीटनाशकों की आवश्यकता पड़ती है लेकिन, पिछली सीजन से आपूर्ति पूरी तरह ठप पड़ी है। इसका खामियाजा किसानों को भुगताना पड़ रहा। जब फसल को बचाने के लिए उनको कीटनाशकों की जरूरत पड़ रही तब सरकारी एजेंसियों ने हाथ खड़े कर दिए। ऐसे में मजबूत किसान खुले बाजार से कीटनाशक लेकर उनका छिड़काव कर रहे हैं जबकि अन्य किसान अपनी फसल का बचाव भी नहीं कर पा रहे। ऐसे किसान फफूंदी नाशकों का छिड़काव करने अपनी फसल बचाने की कोशिश कर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी नई आपूर्ति नहीं मिली है हालांकि पिछली बार के कीटनाशक उपलब्ध कराए जा रहे हैँ। गोदाम में ट्राइकोडरमा जैसे कीटनाशक मौजूद हैं। नई आपूर्ति आने पर वह भी किसानों के बीच वितरित की जाएगी।
विवेक कुमार, जिला कृषि रक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed