फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Kasturba school open 8 june teacher came but students are not come

आठ से खुलेंगे कस्तूरबा विद्यालय, शिक्षक आएंगे लेकिन छात्राएं नहीं

Sat, 06 Jun 2020 11:43 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2020 11:43 PM IST
विज्ञापन
Kasturba school open 8 june teacher came but students are not come
झांसी। बेसिक शिक्षा विभाग के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय आठ जून से खोले जाएंगे। इनमें शिक्षक, शिक्षिकाएं तथा कर्मचारी तो आएंगे। लेकिन छात्राएं नहीं आएंगी। उन्हें वर्तमान में ऑनलाइन शिक्षण दिया जा रहा है। वहीं, शिक्षक व शिक्षिकाओं को कायाकल्प अभियान को लेकर विभाग को ऑनलाइन सूचनाएं देनी होंगी। साथ ही विद्यालय की व्यवस्थाओं को भी दुरुस्त किया जाएगा।
विज्ञापन

कोरोना वायरस से बचाव के कारण सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूल - कॉलेज बंद चल रहे है। हालांकि अब अनलॉक वन में शासन द्वारा कई प्रकार की रियायतें दी जा रही है। इसी क्रम में जिले में बेसिक शिक्षा के संचालित नौ कस्तूरबा गांधी विद्यालय को आठ जून से खोल दिया जाएगा। इनमें शिक्षक व कर्मचारी तो आएंगे, लेकिन छात्राएं नहीं आएंगी। इस बीच स्टाफ ड्राप आउट छात्राओं को चिह्नित कर उनका नामांकन कराएंगी। जिला समन्वयक आरोग्य तिवारी ने बताया कि कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय आठ जून से खोल दिए जाएंगे। कहा कि सभी शिक्षक - शिक्षिकाएं व कर्मचारी अपनी उपस्थिति प्रेरणा एप के माध्यम से देंगे। कायाकल्प अभियान की ऑनलाइन सूचनाएं विभाग को देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed