{"_id":"5fa2ff338ebc3e91b537e4d2","slug":"karwa-chouth-yatayat-condition-bad-jhansi-news-jhs180351361","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्योहारी सीजन का भी कोई नहीं बनाया प्लान, महानगर की यातायात व्यवस्था धड़ाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्योहारी सीजन का भी कोई नहीं बनाया प्लान, महानगर की यातायात व्यवस्था धड़ाम
विज्ञापन
मानिक चौक डांक खाना के पास आधी सड़क घेरे खड़े वाहन भी जाम का कारण बनते हैं। अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। बुधवार को करवाचौथ वाले दिन खरीदारी के लिए बाजारों में लोगों की खूब भीड़ रही। ऐसे में यातायात व्यवस्था धड़ाम से होने से महानगर के सभी बाजारों में जाम लगा रहा। पुलिस की रोकटोक न होने के कारण बीचबाजार ऑटो व गाड़ियां पहुंचने से घंटों लोग जाम में फंसेे रहे। ऐसे में कही भी पुलिसकर्मी नजर न आने के चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
करवाचौथ पर सबसे बुरा हाल महानगर के मानिक चौक व सीपरी बाजार का रहा। यहां दुकानों के बाहर फैले अतिक्रमण से जाम की स्थिति हर समय बनी रही। इसी बीच मानिक चौक में किसी तरह की व्यवस्थाएं न होने से ऑटो व अन्य चार पहिया गाड़ी आने के चलते स्थिति और खराब हो गई। पुलिसकर्मियों की तैनाती न होने के कारण हर समय जाम लगता रहा।
- मानिक चौक में पुलिस के कोई इंतजाम न करने से लोगों को जाम से जूझना पड़ा। कहीं भी कोई भी पुलिसकर्मी नजर नहीं आया। संजीव राय, खरीदार
- दुकानदारों ने दुकानों के बाहर अतिक्रमण कर रखा है। ऐसे में त्योहार के मौके पर पुलिस की मौजूदगी न होने से जाम लगता रहा। दीपक वर्मा, खरीदार
- जाम की समस्या बाजारों में विकराल रूप ले रही है। ऐसे में त्योहार के मौके पर इस समस्या का हल निकाला जाना बेहद जरूरी है। राजेश त्रिपाठी, खरीदार
- जाम की वजह से एक घंटे की खरीदारी में चार से घंटे का समय लग गया। अगर बाजारों में पुलिस होती तो शायद इतना जाम नहीं लगता। रितु श्रीवास्तव, खरीदार
बाजारों में किसी तरह का जाम न लगे, इसके लिए थानेदारों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। यदि मानिक चौक व सीपरी बाजार में जाम लग रहा है तो यहां पुलिसकर्मी हर हाल में तैनात किए जाएंगे।
विज्ञापन
विवेक त्रिपाठी, एसपी सिटी