फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   karwa chauth

करवा चौथ पर पूजे पति

Sat, 31 Oct 2015 01:33 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Sat, 31 Oct 2015 01:33 AM IST
विज्ञापन
karwa chauth
झांसी। शुक्रवार को महानगर में करवा चौथ पर्व मनाया गया। निर्जल व्रत रख सुहागिन महिलाओं ने सोलह श्रृंगार कर भगवान चंद्रमा का पूजन किया। इस दौरान नव विवाहित महिलाओं में खासा उत्साह दिखा।
विज्ञापन

 
करवा चौथ  के पावन अवसर पर सुबह से ही बाजारों में चहल पहल शुरू हो गई थी। पूजा सामग्री की खरीद की गई। वहीं ब्यूटी पार्लर एवं चूड़ियों के  प्रतिष्ठानों में सजने संवरने के लिए महिलाओं की खासी भीड़ जुटी रही।  दिन भर सुहागिन महिलाएं व्रत पर रहीं। शाम होते ही सजी धजी महिलाएं छतों पर पहुंच गईं। महिलाओं को इंतजार था तो बस चंद्रमा के  दिखने का।  हालांकि घने बादल छाए थे, लेकिन चंद्रमा की झलक दिख गई।
विज्ञापन


महिलाओं ने छलनी से चंद्रमा को देखकर उन्हें अर्घ्य दिया। तत्पश्चात पूजन, व्रत की कथा सुनी एवं अन्य विधि विधान किए। इसके पश्चात महिलाओं ने अपने- अपने पतियों का तिलक एवं पूजा कर उनकी लंबी आयु की कामना की। इस दौरान कई स्थानों पर लोगों ने  आतिशबाजी भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं गोला कुआं समिति द्वारा मां पूर्णेश्वरी मंदिर परिसर में करवा चौथ पर्व मनाया गया। सुहागिन महिलाओं ने विधिवत पूजा अर्चना की। इस मौके पर लज्जा सोनी, सीमा, मोना अग्रवाल, अनुराधा श्रीवास्तव, पूजा वर्मा, रचना सोनी, गौरी गुप्ता, साधना अग्रवाल, प्रियंका शर्मा, सविता गुप्ता, ममता गुप्ता, शोभा गुप्ता, कंचन, सरोज दीक्षित आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed