फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   karva chauth festival today

करवा चौथ का पर्व आज मनेगा उत्साह से

Thu, 17 Oct 2019 01:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
karva chauth festival today
करवा चौथ का पर्व आज मनेगा उत्साह से
विज्ञापन

झांसी। बृहस्पतिवार को करवा चौथ का पर्व उत्साह से मनाया जाएगा। सुहागिन महिलायें निर्जल व्रत धारण करेंगी। शाम होने के बाद शुभ मुहूर्त में शिव पार्वती व चंद्रमा की पूजा-अर्चना कर व्रत पूर्ण करेंगी। इसके बाद चंद्रमा को अर्घ्य प्रदान कर अपने पति की लंबी आयु और सुख समृद्धि की कामना करेंगी। बुधवार को त्योहार को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह नजर आया। उन्होंने हथेलियों पर मेहंदी रचाई। शहर के ब्यूटी पार्लरों में भी खूब भीड़ रही।
सुहागिन महिलाओं के लिए करवा चौथ के पर्व का विशेष महत्व रहता है। मान्यता है कि इस त्योहार पर सुहागिन महिलाओं द्वारा उपवास रखने से उनके पति की आयु लंबी होती है। उनका जीवन भी सुखमय रहता है। निर्जल व्रत रखते हुए महिलायें शुभ मुहूर्त में शाम होते ही छत पर पूजा अर्चना के लिए जुटने लगती है। मिट्टी अथवा शक्कर के बने करवा तथा श्रृंगार की सामग्री पूजा में उपयोग करती हैं। चंद्रमा को छलनी से देखकर अर्घ्य देकर पति के हाथ से पानी पीकर व्रत खोलती हैं। आचार्य शांतनू पांडेय के अनुसार करवा चौथ पर चंद्रमा का उदय रात 8:30 बजे होगा। जो शुभ रहेगा।
विज्ञापन

इधर, श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर के ज्योतिषाचार्य राम बिहारी बादल ने बताया कि सनातन धर्म में कार्तिक कृष्ण पक्ष चतुर्थी में अखंड सौभाग्य पाने के लिए सुहागिने व्रत रखती है। उनके अनुसार बृहस्पतिवार को चतुर्थी की तिथि सुबह 5 बजकर 29 मिनट से लग जाएगी। व्रत के पूजन में शिव, पार्वती, कार्तिकेय व चंद्रमा का पूजन होता है। उनके अनुसार करवा चौथ व्रत का उल्लेख वामन पुराण में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाजार में छाई रही रौनक
करवा चौथ के पर्व को लेकर बुधवार को शहर के बाजारों में जबरदस्त रौनक छाई रही। ब्यूटी पार्लरों में सजने संवरने के लिए महिलाओं में खासकर नव विवाहिताओं में खासा उत्साह नजर आया। मेहंदी लगाने वाली आर्टिस्टों की भी बेहद डिमांड रही। इसके अलावा चूड़ियों और साड़ियों के मैचिंग सेंटर पर भी खासी चहल पहल रही। इधर, गिफ्ट सेंटरों में भी कई आकर्षक उपहार लोग खरीदते देखे गये। मानिक चौक स्थित गिफ्ट सेंटर संचालक प्रवीण कुमार अग्रवाल ने बताया कि लव लिखे ब्रसलेट, मैजिक मिरर, मैजिक फोटो फ्रेम और फैंसी कपल्स लोगों ने पसंद किये। इनक ी आकर्षक पैकिंग भी करवायी। बाजार अच्छा चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed