{"_id":"62a779e6e5417b603134bd5c","slug":"karamchari-nilambit-jhansi-news-jhs222752762","type":"story","status":"publish","title_hn":"निलंबित किए जा चुके रेल वर्कशाप के चार कर्मचारी, तेरह पर लटकी तलवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निलंबित किए जा चुके रेल वर्कशाप के चार कर्मचारी, तेरह पर लटकी तलवार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। टूल डाउन आंदोलन खत्म होने के बाद भी रेलवे वर्कशाप आंदोलन की आंच से अभी भी झुलस रहा है। इस मामले में वर्कशाप प्रबंधन ने कड़ा रुख अपनाते हुए चार कर्मचारियों को निलंबित कर दिया जबकि तेरह कर्मचारियों को चार्जशीट देने की तैयारी में है। उधर, वर्कशाप प्रबंधन के इस कदम से कर्मचारियों में हड़कंप है।
इनसेंटिव बोनस कटने से नाराज वर्कशाप कर्मचारियों ने पिछले सप्ताह टूल डाउन आंदोलन छेड़ दिया था। इस दौरान जमकर बवाल हुआ। बवाल के बाद आरएएफ एवं पुलिस ने परिसर में घुसकर प्रदर्शनकारियों को जमकर लठियाया। इस उग्र आंदोलन को शांत करने के लिए प्रयागराज से आला अफसरों को भी यहां पहुंचना पड़ा। सुलह-समझौता के बाद कर्मचारी काम पर वापस लौट आए लेकिन, वर्कशाप प्रबंधन ने अब अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू कर दी। इसके बाद से अब तक चार कर्मचारियों को निलंबित किया जा चुका। इनमें यूनियन नेता बृजकिशोर साहू, टेक्नीशियन वन रजत मौर्या पेटिंग शॉप, टेक्नीशियन वन आइसीएफ सन्नी बागवार एवं मुकेश कुमार मोटर चालक मिल राइट शॉप शामिल हैं। इन कर्मचारियों को एक से दस जून के बीच निलंबित किया गया। इसके बाद वर्कशाप प्रबंधन ने तेरह कर्मचारियों को चिन्हित करते हुए उनको चार्जशीट देने की तैयारी में है हालांकि इसके लिए एनसीआर मुख्यालय से इजाजत मांगी गई है। मुख्य कारखाना प्रबंधक आरडी मौर्या के मुताबिक एनसीआर मुख्यालय को सारी रिपोर्ट भेजी गई है। मुख्यालय के निर्देश के मुताबिक ही कार्रवाई होगी।