फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Kanwariyas performed the *abhishek* of Lord Bhole Baba with holy water.

Jhansi News: कांवड़ियों ने पवित्र जल से किया भोलेबाबा का अभिषेक

Wed, 12 Aug 2026 01:55 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Kanwariyas performed the *abhishek* of Lord Bhole Baba with holy water.
भंडरा। श्रावण मास में शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। हरिद्वार, चित्रकूट, कुंडेश्वर, जटाशंकर, ओरछा धाम से कांवड़ में पवित्र जल लेकर लौटे शिवभक्तों ने अपने-अपने गांवों के शिवालयों में विधि विधान से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। ग्राम ढिमलोनी से 24 कांवड़ियों का जत्था हरिद्वार से तथा नयागांव से 30 कांवड़िये चित्रकूट से पवित्र जल लेकर रौनी शिखर के केदारेश्वर पहुंचे। भंडरा गांव का एक जत्था कुंडेश्वर और दूसरा जटाशंकर से कांवड़ में जल लेकर वापस लौटा। खिलारा, बसरिया, बरुआमाफ, कुंअरपुरा गांवों से भी कांवड़ियों के जत्थे पवित्र जल लेकर लौटे और शिवालयों में जलाभिषेक किया। शिवभक्तों ने भगवान केदारेश्वर का जलाभिषेक कर सुख समृद्धि की कामना की। इस दौरान दीपक, पवन सेन, मयंक, वंशी, कार्तिक, खेमचंद्र, मोहन, नमन, मोहित, अंशुल पाल मौजूद रहे। केदारेश्वर महाराज की महाआरती के बाद खीर का प्रसाद बजरंग सेवा समिति की ओर से वितरित किया गया। इस अवसर पर रवि साहू, जयपाल सिंह, सोनू सोनी, अखंड सिंह, प्रदीप कुशवाहा, अंकित रावत, बॉबी ठाकुर, जितेंद्र, प्रशांत आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed