{"_id":"5d8ccab78ebc3e93cc43fe7f","slug":"kantenar-ki-takkar-se-bike-sabar-mahila-ki-mot-jhansi-news-jhs1489452110","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंटेनर की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंटेनर की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, दो घायल
विज्ञापन
police in jhansi
- फोटो : demo
कंटेनर की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, दो घायल
झांसी। बृहस्पतिवार को थाना बबीना स्थित झांसी - ललितपुर राजमार्ग पर बाइक सवार महिला समेत दो लोगों को तेज रफ्तार कंटेनर ने टक्कर मार दी। इससे मौके पर महिला की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोेनों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है, जहां दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे मेें लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। तीनों नयाखेड़ा गांव जाने के लिए निकले थे।
थाना बबीना के पंचमपुरा स्थित बघेरा गांव निवासी रामप्रीत (45) व मेवालाल (50) अपनी बहू कमलेश (25) के साथ बाइक पर सवार होकर नयाखेड़ा स्थित रिश्तेदारी में जाने को निकले। अभी तीनोें झांसी - ललितपुर राजमार्ग स्थित बड़ौरा चौराहा के पास बने पेट्रोप पंप पर बाइक में तेल डलवाने के बाद सड़क पार कर रहे थे, तभी सामने तेज रफ्तार आ रहे कंटेनर ने टक्कर मार दी। जिसकी चपेट में आकर कमलेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रामप्रीत व मेवालाल गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों के सहयोग से शव को सड़क से हटाया गया। खबर मिलते ही हाइवे एंबुलेंस के निरंजन पांडेय, डॉ. अशोक राजपूत, कालीचरण, रामस्वरूप घायलों को उपचार मेडिकल कॉलेज लेेकर पहुंचे। जहां दोेनों की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना की खबर पाते ही मृतक के परिजन भी मेडिकल कॉलेज पहुंचे।