फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   kanshi jaynti parinirman divas

कांशीराम के दिखाए मार्ग पर चल उपेक्षित वर्ग के लोगों को शासक बनाने का लिया संकल्प

Sat, 10 Oct 2020 01:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
kanshi jaynti parinirman divas
बसपा के संस्‍थापक कांशीराम को परिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित करते पदाधिकारी। - फोटो : REPORTERS
झांसी। सामाजिक परिवर्तन और समतामूलक समाज का सपना सच करने की प्रेरणा देने वाले कांशीराम का 14वां परिनिर्वाण दिवस बसपा ने सामाजिक और राजनीतिक चेतना के रूप में मनाया। मुख्य अतिथि बसपा के मुख्य सेक्टर प्रभारी भूपेंद्र आर्य ने कहा कि कांशीराम जी के लक्ष्य पर एकजुट होकर आगे बढ़ना है। इसके लिए उनके आदर्शों और मार्ग पर चलना होगा। उपेक्षित वर्ग के लोगों को जागरूक कर उन्हें शासक बनाना होगा। तभी उनके साथ हो रहे अन्याय, अत्याचार को रोका जा सकता है।
विज्ञापन

मिशन कंपाउंड स्थित बसपा कार्यालय में संगोष्ठी व श्रद्धांजलि समारोह आयोजित हुआ। इस दौरान आर्य ने कहा कि बामसेफ, डीएस-4 और बसपा के संस्थापक कांशीराम ने हमेशा समाज के उपेक्षित और पीड़ित वर्ग को प्रेरित किया। बताया कि आज के युवा बहुजन महापुरुषों के जीवन संघर्ष को पढ़ें और प्रेरणा लें। जिलाध्यक्ष राजू राजगढ़ ने कहा कि जब तक हम राजनीति में सफल नहीं होंगे और हमारे हाथों में शक्ति नहीं होगी तब तक आर्थिक, सामाजिक परिवर्तन संभव नहीं है। विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक कृष्णपाल सिंह राजपूत ने कहा कि राजनीतिक शक्ति सफलता की कुंजी है। सामाजिक भागीदारी के द्वारा प्रदेश में पांचवीं बार मायावती की सरकार बनवानी है।
विज्ञापन

कार्यक्रम को पूर्व प्रत्याशी सीताराम कुशवाहा, मोंठ के ब्लॉक प्रमुख चरण सिंह यादव, पर्वत सिंह पाल, संजय वाजपेयी, शंकर रायकवार, विजय प्रताप, कल्लू बरार, हफीज खान, पूर्व जिलाध्यक्ष जयपाल अहिरवार, किशोरी केवट, महानगर अध्यक्ष नफीस ‘शानू भाई’, नीरज अग्रवाल, प्रदीप बाल्मीकि ने भी संबोधित किया। संचालन पूर्व जिला उपाध्यक्ष कैलाश पाल ने और आभार पूर्व जोनल कोर्डिनेटर झांसी मंडल बीके गौतम ने जताया। इस दौरान शिवशंकर दादा, रामबाबू चिरगईंया, रोशन कुशवाहा, जयपाल अहिरवार, मदनलाल अहिरवार, प्रेमनारायण दोहरे, डॉ.विनोद अहिरवार पिपरा समेत बड़ी संख्या में नेता, कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

झलकियां
- क्षेत्रीय ब्राह्मण समाज बबीना के महामंत्री नरेंद्र दुबे ने बहुजन समाज पार्टी में आस्था व्यक्त करते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
- पार्टी के वरिष्ठ साथियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
- बहुजन जागृति जत्था द्वारा गीतों के माध्यम से उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।
सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ीं धज्जियां
कोरोना काल में आयोजित समारोह में सामाजिक दूरी और मास्क पहनने के नियम का पालन नहीं किया गया। कुछ लोगों को छोड़ दें तो नेताओं से लेकर कार्यकर्ता तक बिना मास्क के मौजूद थे। मंच पर बैठे पदाधिकारी और सामने बैठे कार्यकता सभी बहुत पास-पास बैठे हुए थे।

तमाम संगठनाें ने दी श्रद्धांजलि
झांसी। महानगर में शुक्रवार को कांशीराम को परिनिर्वाण दिवस मनाया गया। मिशन सुरक्षा परिषद की टीम ने कांशीराम कालोनी में श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया। इस मौके पर व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष पीएन गौतम और प्रदेश महासचिव रिजवान सिद्दकी ने कहा कि मौजूदा समय में देश विषम परिस्थितियों से जूझ रहा है। आपराधिक घटनाओं में बढ़ोतरी हो रही है। इस मौके पर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा गया। इस मौके पर अरविंद गाडगे, पूजा अहिरवार, मुकेश रजक, कल्याण सिंह, बंटी गौतम, मधुसूदन मौजूद रहे। बुद्ध विहार आल्हाघाट में संगोष्ठी के जरिए कांशीराम को याद किया गया। इस मौके पर भंते उपाली थेरो, भिक्खु महानाम, बुद्धपाल, विनोद भगौरिया, घनश्याम दास, अरुण कुमार, डॉ. प्रमोद कुमार, डॉ. पी जाम्बुलकर, रामबाबू, डीके गौतम, एसएल जाटव, राजश्री, राजू चंद्रदत्त, पुष्पलता ने विचार व्यक्त किए। साथ ही डॉ. भिक्खु सुमेध थेरो ने जय मंगल अट्ठ गाथा का पाठ किया। साथ ही केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान को श्रद्धांजलि दी गई। जाटव समाज सुधार समिति ने पंचायत भवन में कांशीराम को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर दीनानाथ, सुंदर जाटव, रमेश, अभिषेक, हरी सिंह मौजूद रहे। भारतीय बौद्ध महासभा की बैठक में कार्यालय में हरचरनलाल बौद्ध की अध्यक्षता में कांशीराम का परिनिर्वाण दिवस मनाया गया। इस मौके पर श्रमण प्रभुदयाल आदिम, हरीदास सुमन, डॉ. चंचल, गंगाराम अहिरवार, जगदीश बाबू, पूरन सिंह, कांशीराम बौद्ध, चंद्रावती मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed