फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Kanpur group stood first in public speaking competition

Jhansi News: पब्लिक स्पीकिंग प्रतियोगिता में कानपुर समूह रहा प्रथम

Sat, 21 Sep 2024 02:49 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Sep 2024 02:49 AM IST
विज्ञापन
Kanpur group stood first in public speaking competition
‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ एनसीसी कैंप में हुई प्रतियोगिताएं
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ एनसीसी कैंप में शुक्रवार को ‘ओलंपिक्स और पैरालंपिक्स’ विषय पर पब्लिक स्पीकिंग प्रतियोगिता हुई। इसमें कानपुर समूह पहला और तमिलनाडु समूह द्वितीय रहा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विंग कमांडर प्रियांशु मुखर्जी ने कहा ओलंपिक्स और पैरालंपिक्स समाज में समानता और समावेशिता का भी प्रतीक हैं। विंग कमांडर मुखर्जी ने कहा जीवन में ओलंपिक सिद्धांतों को अपनाएं जैसे मित्रता, सम्मान और उत्कृष्टता। प्रो. सुनील कुमार काबिया ने कहा एनसीसी छात्रों के लिए यह कार्यक्रम प्रेरणादायी रहा है, जो आत्मविश्वास व नेतृत्व कौशल का महत्व समझने में मदद करेगा। प्रतियोगिता के निर्णायक बीयू के प्रो. पुनीत विसरिया, डॉ. शिल्पा मिश्रा व डॉ. ज्योति कुमारी मिश्रा रहे। इस दौरान डिप्टी कमांडेंट कर्नल प्रशांत काकड़, कैंप प्रशासनिक अधिकारी कर्नल अंशुमान सक्सेना, ट्रेनिंग ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल परविंदर कौर, सूबेदार नेत्रपाल सिंह, सूबेदार विजय, नायब सूबेदार मोहम्मद इसाद, हवलदार कुलविंदर सिंह आदि मौजूद रहे। संचालन कैप्टन विजय यादव ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed