फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Kanpur Balsad Express smoke from the sleeper coach, half an hour standing

रेलवेः कानपुर बलसाड एक्सप्रेस के स्लीपर कोच से निकला धुआं

Fri, 22 Oct 2021 02:09 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 02:09 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Balsad Express smoke from the sleeper coach, half an hour standing
झांसी। कानपुर बलसाड उद्योगकर्मी एक्सप्रेस के एस 6 बोगी के नीचे से धुआं निकलने पर यात्रियों में अफरा तफरी मच गई। बृहस्पतिवार को सूखी सेवनियां स्टेशन पर हुई घटना के बाद ट्रेन को रोककर फॉल्ट को ठीक किया गया। ट्रेन आधे घंटे मौके पर खड़ी रही। झांसी आते-आते यह ट्रेन एक घंटा लेट हो गई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को 09243 कानपुर बलसाड उद्योगकर्मी एक्सप्रेस भोपाल से सुबह 10.33 बजे चलने के बाद बीना स्टेशन की तरफ बढ़ रही थी। तभी रास्ते में सूखी सेवनियां स्टेशन के निकट ट्रेन की एस 6 बोगी के नीचे हॉट एक्सल गर्म होने से धुआं निकलने लगा। यात्रियों ने धुआं ऊपर की तरफ उठता देखा तो उनमें अफरा तफरी मच गई। यात्रियों की सूचना पर कोच कंडक्टर सुनील कुमार ने चेन पुलिंग कर ट्रेन को मौके पर रुकवाया। बाद में संबंधित कर्मचारियों की मदद से फाल्ट को ठीक किया गया। इसके बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया। इस घटना के कारण ट्रेन मौके पर आधे घंटे तक रुकी रही। वहीं, यह ट्रेन झांसी दोपहर दो बजे की जगह 3.05 बजे आई। इससे कानपुर की तरफ जाने वाले यात्री परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed