फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   kanak bhavan orchha

रामराजा मंदिर की हूबहू प्रतिकृति है अयोध्या का कनक भवन मंदिर

Tue, 04 Aug 2020 06:09 AM IST
झांसी ब्यूरो ओमप्रकाश दुबे, अमर उजाला, ओरछा
ओमप्रकाश दुबे, अमर उजाला, ओरछा Published by: झांसी ब्यूरो Updated Tue, 04 Aug 2020 06:09 AM IST
विज्ञापन
kanak bhavan orchha
कनक भवन, ओरछा - फोटो : amar ujala
श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण शुरू होने के साथ रामनगरी अयोध्या के पौने दो सौ जर्जर पौराणिक मंदिरों के जीर्णोद्धार की तैयारी भी कर ली गई है। प्राचीन मंदिरों के कायाकल्प के साथ ही अयोध्या के निवासियों को ओरछा की महारानी वृृषभानु कुंवरि की स्मृति ताजा हो जाना सहज बात है। अठारहवी सदी में ओरछा की महारानी ने अयोध्या में भव्य कनक भवन मंदिर का निर्माण कराया था। यह मंदिर ओरछा के रामराजा मंदिर की हूबहू प्रतिकृति है। जब लोग ओरछा के मंदिर में होते हैं तो अंदर व बाहर से उन्हें ऐसा अहसास होता है कि वह अयोध्या के कनक भवन मंदिर में है और अयोध्या के कनक भवन के अंदर ऐसा भ्रम होता है कि वे ओरछा में हैं। इन मंदिरों के पूजा मंडप से लेकर दालानें तक बिलकुल एक जैसी बनाई गईं हैं।
विज्ञापन


अयोध्या स्थित कनक भवन मंदिर को लेकर कई धार्मिक कथाएं हैं, कहा जाता है कि महाराज विक्रमादित्य द्वारा बनवाया गया विशाल कनक भवन एक हजार वर्ष तक ज्यों का त्यों बना रहा। बीच-बीच में उसकी मरम्मत होती रही। इसके जीर्णोद्धार के बाद दूसरी सहस्त्राब्दि में अयोध्या पर अनेक बार यवनों का आक्रमण हुआ, इसमें लगभग सभी प्रमुख देव स्थल क्षतिग्रस्त किए गए तथा कनक भवन भी तोड़कर जमींदोज कर दिया गया। 1891 में श्रीराम की अनन्य भक्त ओरछा की महारानी वृषभानु कुंवरि ने इस मंदिर का फिर से निर्माण कराया था। ओरछा के महाराज सवाई महेंद्र प्रताप सिंह जूदेव की धर्मपत्नी महारानी वृषभानु कुंवरि भगवान श्रीराम की अनन्य भक्त थीं। उन्होंने अयोध्या के कनक भवन में सीता-राम विग्रह की पूर्ण विधि-विधान से प्रतिष्ठा कराई थी। ओरछा और अयोध्या का काफी पुराना नाता है। यहां की महारानी वृषभानु कुंवरि ने कनक भवन मंदिर का निर्माण करवाया था तो वहीं महारानी कुंवरि गणेश रामजी के विग्रह को अयोध्या से ओरछा लाईं थीं।
विज्ञापन


बृषभानु कुंवरि को जाता है कनक भवन मंदिर के निर्माण का श्रेय
अयोध्या के कनक भवन मंदिर के निर्माण और इसे व्यवस्थित रूप देने का श्रेय ओरछा की रानी वृषभानु कुंवरि को जाता है। यह मंदिर रानी ने 1891 में बनवाया था। एक लंबे समय तक मंदिर की सेवा पूजा व व्यवस्था के लिए ओरछा राजघराने से ही धनराशि भी दी जाती रही। मंदिर में अब भी ओरछा राजघराने की महारानी का शिलालेख लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पं. राकेश अयाची भागवत कथा वाचक रानी कुंवर गणेश लाईं थीं अयोध्या से ओरछा रामजी के विग्रह को कनक भवन मंदिर के निर्माण से पहले सोलहवी शताब्दी में ओरछा की ही एक और महारानी कुंवरि गणेश अयोध्या से रामराजा सरकार के विग्रह को ओरछा लाईं थीं तथा यहां पर राजा के रूप में विराजमान कराया था। इसके बाद से ही रामराजा को राजा के रूप में चार पहर की आरती में सशस्त्र सलामी दी जाती है। -घनश्याम वाथम पुरातत्व अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed