फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Kaliyugi son arrested for killing father along with mother and brother

Murder: मां और भाई के साथ मिलकर पिता को मौत के घाट उतारने वाला कलयुगी पुत्र गिरफ्तार, पुलिस को भी किया भ्रमित

Fri, 02 Sep 2022 12:30 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Fri, 02 Sep 2022 12:30 AM IST
सार

मालूम हो कि 31 मई 2022 को कलियुगी पुत्रों ने अपनी मां एवं पत्नी के साथ मिलकर लाठी डंडों से पीटकर अपने पिता खुशीराम को मौत के घाट उतार दिया था।

विज्ञापन
Kaliyugi son arrested for killing father along with mother and brother
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

पिता पर डंडों से हमला करके मौत के घाट उतारने वाले कलियुगी पुत्र को पुलिस ने घटना के तीन माह बाद गिरफ्तार कर लिया है। मालूम हो कि 31 मई 2022 को कलियुगी पुत्रों ने अपनी मां एवं पत्नी के साथ मिलकर लाठी डंडों से पीटकर अपने पिता खुशीराम को मौत के घाट उतार दिया था।
विज्ञापन


इतना ही नहीं अपने घिनौने कृत्य को छिपाने के लिए पिता के शव को लैट्रिन के टैंक में छिपाते हुए पुलिस को गुमशुदगी की कहानी सुनाकर भ्रमित करने का प्रयास किया था। थानाध्यक्ष राजपाल सिंह द्वारा जांच करने पर घटना की सच्चाई सामने आई तो उन्होंने उसी घटना में नामित आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था, पर मृतक का छोटा पुत्र कौशल कुमार फरार हो गया था।
विज्ञापन


कौशल पुलिस की पकड़ से पिछले तीन महीनों से दूर था, मुखबिर द्वारा दी गई सटीक सूचना पर बुधवार की शाम को पुलिस द्वारा कौशल किशोर को खेत पर बने ट्यूबवेल से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पकड़े गए आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त किए गए डंडे के तीन टुकड़ों को पुलिस द्वारा बरामद कर लिया गया। पुलिस टीम में प्रमुख रूप से थानाध्यक्ष राजपालसिंह हमराह सिपाही रविकांत, आर्यन यादव, यशपाल सिंह चालक जितेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed