{"_id":"6352e7aee5e1796648450623","slug":"kala-bazar-anaz-purchase-jhansi-news-jhs231425622","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिलावट का काला कारोबार : कीड़े लगा अनाज, रंग मिले मसाले बेच रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिलावट का काला कारोबार : कीड़े लगा अनाज, रंग मिले मसाले बेच रहे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। मिलावटखोर लोगों की सेहत के साथ जमकर खिलवाड़ कर रहे हैं। कीड़े लगा अनाज से लेकर एक्सपायरी रिफाइंड तक बेचने से पीछे नहीं हट रहे हैं। बिना अनुमति के बावजूद रंग मिलाकर खाद्य पदार्थ बेचा जा रहा है। खाद्य विभाग की छापेमारी में अब तक छह नमूने असुरक्षित मिल चुके हैं। मानक विपरीत खाद्य पदार्थ बेचने वाले व्यापारियों पर विभाग 56.94 लाख रुपये जुर्माना लगा चुका है।
त्योहारों के मद्देनजर मिलावटखोर सक्रिय हो गए हैं। ऐसे में खाद्य विभाग भी छापेमारी करके नमूने ले जा रहा है। पिछले तीन दिनों में 18 नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। वहीं, वर्ष 2022-23 के आंकड़े देखें तो सितंबर तक लैब से 209 सैंपलों की जांच रिपोर्ट आ चुकी है। इसमें 162 नमूने अधोमानक मिले हैं। इसमें सबसे ज्यादा 69 दूध के नमूनों में पानी मिला और वसा की मात्रा कम मिली। इसके अलावा रिफाइंड के 20 नमूनों में एसिड वैल्यू कम मिली। मसाले के 10 सैंपलों में मात्रा से ज्यादा नमक पाया गया। जबकि, 29 मिस ब्रांड (मिथ्याछाप) पाए गए हैं। वहीं, छह नमूने असुरक्षित मिले हैं। इनमें मिठाई, छोला मसाले, हींग और केक में रंग मिला है। जबकि, इनमें रंग डालने की अनुमति नहीं है। वहीं, अनाज में कीड़े लगे होने की पुष्टि हुई है।
लगातार छापेमारी कर नमूने एकत्र करके जांच के लिए लैब भेजे जा रहे हैं। पिछले तीन दिनों में ही 18 नमूने लिए गए हैं। वहीं, इस साल 209 नमूनों की जांच में छह असुरक्षित मिले हैं। 56.94 लाख रुपये जुर्माना लगाया गया है। - चितरंजन कुमार, जिला अभिहित अधिकारी।