फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   kal de badal jayja 2 lakh custmero ka bank khata or ifsc code

कल से बदल जाएगा दो लाख ग्राहकों का बैंक खाता नंबर, आईएफएससी कोड

Mon, 30 Nov 2020 12:56 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2020 12:56 AM IST
विज्ञापन
kal de badal jayja 2 lakh custmero ka bank khata or ifsc code
आठ बैंकों का एक दिसंबर से विलय किया गया है। - फोटो : ???? ????
कल से बदल जाएगा दो लाख ग्राहकों का बैंक खाता नंबर और आईएफएससी कोड
विज्ञापन

झांसी। एक दिसबंर से विलय किए गए आठ बैंकों के खाताधारकों का खाता नंबर के साथ ही बैंक का आईएफएससी कोड बदला जाएगा। बैंकों द्वारा खाताधारकों के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर मेसेज के माध्यम से जानकारी दी जा रही है। जिसके चलते जिले के लगभग दो लाख खाताधारकों के खातों में बदलाव होगा। हालांकि बैंकों का नाम पहले ही बदला जा चुका है।
विलय होते ही बैंकों के नामों में तो परिवर्तन कर दिया गया था। लेकिन चेक बुक, खाता नंबर, एटीएम कार्ड और आईएफएससी कोड को नहीं बदला गया था। बैंकों द्वारा एक दिसंबर तक खाता नंबर के साथ ही आईएफएससी कोड में भी बदलाव किया जा रहा है। एक दिसंबर से होने वाले इस बदलाव के चलते खाताधारकों की परेशानियों को देखते हुए बैंकों द्वारा लगभग सप्ताह भर पहले से ही रजिस्टर्ड मोबाइल पर मेसेज के माध्यम से जानकारी मुहैया कराई जा रही है।
विज्ञापन

हालांकि, जिन ग्राहकों का मोबाइल बैंकों में पंजीकृत नहीं है उनको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। खाता नंबर में बदलाव की प्रक्रिया होते ही बैंकों द्वारा चेक बुक और एटीएम कार्ड को भी बदल दिया जाएगा। बदलाव को देखते हुए बैंकों द्वारा सप्ताह भर पहले से ही ग्राहकों से चेक लेना को बंद कर दिया गया था। हालांकि चेकों की क्लियरिंग नहीं होने का कारण तकनीकी परेशानी बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स.....
इन बैंकों का हुआ है विलय
ओरियंटल बैक ऑफ कामर्स और यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया को पंजाब नेशनल बैंक में, देना बैंक और विजया बैंक को बैंक ऑफ बड़ौदा में, सिंडिकेट बैंक को केनरा बैंक में, इलाहाबाद बैंक को इंडियन बैंक व कॉरपोरेशन बैंक को यूनियन बैंक में विलय कर दिया गया है।
सावधानी आवश्यक है
बैंकों के विलय की जानकारी होते ही ठगी करने वाले भी सक्रिय हो गए हैं। लोगों से फोन कॉल कर गोपनीय जानकारी मांगी जा रही हैं। जिसके चलते लोग ठगी का शिकार हो सकते हैं। बैंकों द्वारा मेसेज के माध्यम ये गोपनीय जानकारी शेयर नहीं करने को जागरूक किया जा रहा है।

वर्जन....
बैंकों के विलय होने की जानकारी पूर्व में ही दे दी गई थी। सभी खाताधारकों को बैंकों में पंजीकृत मोबाइल नंबर पर मेसेज के माध्यम से जानकारी दी जा रही है। किसी भी तरह की समस्या व जानकारी के लिए खाताधारक संबधित बैंकों से संपर्क करें। अरुण कुमार, अग्रणी जिला प्रबंधक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed