{"_id":"6069cc608ebc3e8cbc560f2e","slug":"kabutara-dera-ganeshpura-and-taktaki-illigle-liqer-jhansi-news-jhs1923849131","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबूतरा डेरा गनेशपुरा और टकटकी में दबिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबूतरा डेरा गनेशपुरा और टकटकी में दबिश
विज्ञापन
कैप्सन - शराब के गढ़ पर मौजूद एसडीएम और सीओ
- फोटो : TALDEHATE
तालबेहट। एसडीएम अनिल कुमार और सीओ केशवनाथ के निर्देशन में कोतवाली पुलिस और आबकारी टीम ने कबूतरा डेरा गनेशपुरा और टकटकी में दबिश दी। इस दौरान टीम ने 1150 लीटर शराब सहित दो महिलाओं को गिरफ्तार किया। टीम ने मौके पर लगभग 15 हजार लीटर लहन भी नष्ट किया।
पंचायत चुनाव में शराब माफिया पर लगाम कसने के लिए प्रशासन ने अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है। इसके चलते रविवार को अधिकारियों की मौजूदगी में प्रभारी निरीक्षक कामता प्रसाद और आबकारी निरीक्षक की अगुवाई में पुलिस ने सबसे पहले कबूतरा डेेरा गनेशपुरा में दबिश दी। पुलिस को देखकर मौके से कारोबारी भाग गए। दबिश के दौरान टीम ने लगभग 1150 लीटर शराब, शराब बनाने में प्रयुक्त होने वाली भट्ठी बरामद की। टीम ने मौके पर लगभग पंद्रह हजार लीटर लहन भी नष्ट किया। इसके बाद टीम ने टकटकी डेरा पर दबिश दी लेकिन टीम के आने से पहले की वहां से शराब कारोबारी भाग गए। पुलिस ने नेहा पत्नी सचिन और वनदेवी पत्नी राहुल निवासी बंदरेला थाना तालबेहट के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।
टंकी तोड़ने में आ गया पसीना, मोबाइल ने बिगाड़ा खेल
तालबेहट। दबिश के दौरान टीम को सीमेंट की बनी मजबूत टंकियों में लहन भरा मिला। इसे तोड़ने में पुलिस कर्मियों को पसीना आ गया। काफी मशक्कत के बाद उसे पूरा नहीं तोड़ा जा सका। उधर, गनेशपुरा डेरा पर दबिश के बाद जैसे ही अधिकारियों की टीम ने टकटकी कबूतरा डेरा पर दबिश दी। लेकिन उन्हें वहां कुछ भी नहीं मिला। जानकारों के अनुसार गनेशपुरा डेरा पर दबिश दी वहां मोबाइल से जानकारी करने के बाद ही कारोबारी मौके से भाग गए थे।

कैप्सन - शराब के गढ़ पर मौजूद एसडीएम और सीओ- फोटो : TALDEHATE

कैप्सन - लहन नष्ट कराते अधिकारी- फोटो : TALDEHATE
विज्ञापन