फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   juya khelte do pkde

इलेक्ट्रॉनिक मशीन से जुआ खिलाते दो पकड़े

Fri, 12 Oct 2018 02:05 AM IST
amarujala
amarujala Updated Fri, 12 Oct 2018 02:05 AM IST
विज्ञापन
juya khelte do pkde
police, jhansi news - फोटो : demo
सीपरी बाजार पुलिस ने दो ऐसे जुआरियों को गिरफ्तार किया है, जो इलेक्ट्रॉनिक मशीन के जरिए हार-जीत की बाजी लगवा रहे थे। सबसे खास बात तो यह है कि दांव लगाने से पहले ही पत्ते का पता चल जाता था। दोनाें शातिर जुआरी कई बड़े व्यापारियों को लाखों की चपत लगा चुके हैं। दोनों ने बताया कि यू-ट्यूब पर देखने के बाद साठ हजार रुपये की ऑनलाइन इलेक्ट्रॉनिक मशीन मंगाई थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


थाना सीपरी बाजार अंतर्गत दीनदयाल नगर से पुलिस को बड़े पैमाने पर जुआ संचालित होने की जानकारी मिल रही थी। बुधवार की शाम पुलिस ने छापा मारकर दो जुआरियों को पकड़ा। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि दोनों जुआरी एक इलेक्ट्रॉनिक मशीन के जरिए जुआ खिलवा रहे थे। थाने लाकर दोनाें से पूछताछ की गई। जहां दोनों ने अपने नाम दीनदयाल नगर निवासी पवन और मोहित साहू बताए। यह मशीन मोबाइल से संचालित होती है, जिसकी पूरी कमान पैरों से संचालित होती है।
विज्ञापन

एक साथ कई लोगों के बैठने के बाद दांव लगाने पर यह पता चलता था कि अब कौन सा पत्ता आने वाला है। जिसके चलते दोनों कईयों को लाखों रुपये का चूना लगा चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों ने बताया कि यूट्यूब पर मशीन की जानकारी ली थी, जिसके बाद ऑनलान साठ हजार रुपये में मशीन मंगाई थी। मशीन को ऑनलाइन चलाना भी सीखा था। इसके लिए सबसे पहले टैक्सी चालकों को फंसाकर छोटे-छोटे दांव खेलने के बाद पूरी जानकारी हासिल की। इसके बाद व्यापारियों को फंसाना शुरू कर दिया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed