{"_id":"57ffd8fb4f1c1b4c2c28e4f3","slug":"junior-class-students-will-also-use","type":"story","status":"publish","title_hn":"जूनियर क्लासों के विद्यार्थी भी करेंगे प्रयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जूनियर क्लासों के विद्यार्थी भी करेंगे प्रयोग
अमर उजाला ब्यूरो/झांसी
Updated Fri, 14 Oct 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
lab, jhansi news
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। सरकारी स्कूलों की जूनियर कक्षाओं में पढ़ने वाले बच्चे भी विज्ञान के प्रयोग कर सकेंगे। जिले के सोलह स्कूलों में प्रयोगशालाएं बनाने के लिए 45-45 हजार रुपये दिए जाएंगे। इससे विद्यार्थियों को विज्ञान के प्रयोग करने के लिए माइक्रोस्कोप, केमिकल आदि सामान मिलेंगे।
बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों के विद्यार्थियों में विज्ञान व गणित के प्रति ज्यादा से ज्यादा रुचि बढे़ और वह प्रयोग कर इन विषयों को बेहतर तरीके से जान सके। इस उद्देश्य से शासन ने राष्ट्रीय अविष्कार
अभियान कार्यक्रम के तहत जिले के 16 विद्यालयों का चयन किया है, इनमें मोंठ का उच्च प्राथमिक विद्यालय अमरौख, कुम्हरार, झांसी नगर क्षेत्र में परिषदीय आदर्श उच्च प्राथमिक विद्यालय, बहुमंजलीयय विद्यालय खुशीपुरा, गुरसराय में उच्च प्राथमिक विद्यालय गुरसराय, उच्च प्राथमिक विद्यालय टोड़ी फतेहपुर, चिरगांव में उच्च प्राथमिक विद्यालय पहाड़ी बुजुर्ग, सिमथरी, मऊरानीपुर में रूपा धमना, मेढकी, बड़ागांव में बनगुवां, हस्तिनापुर, बंगरा में उच्च प्राथमिक स्कूल बंगरा, जावन, बामौर में सिंगार व मडोरी, बबीना में टपरियन तथा पुनावली कला उच्च प्राथमिक विद्यालय है। प्रयोगशालाएं नवंबर तक तैयार हो जाएंगी।
विज्ञापन
जिला समन्वयक प्रशिक्षण देवेंद्र सिंह ने बताया कि प्रयोगशाला स्कूल के ही कमरे में तैयार होगी। लैब में केमिकल, माइक्रोस्कोप, स्पॉट स्पेसिमेंस, केमिकल वाटर स्टैंड, गणित किट तथा विज्ञान से जुड़ी सामग्री मौजूद रहेगी। उल्लेखनीय है कि शासन ने जनपद के 652 उच्च प्राथमिक विद्यालयों क ो विज्ञान किट के लिए 8000-8000 रुपये निर्गत किए थे।
विज्ञान व गणित मेला को भी मिला पैसा
शासन ने विज्ञान व गणित मेला के लिए धनराशि निर्गत की है। ब्लाक स्तर पर 15-15 हजार रुपये तथा जनपद स्तर पर लगने वाले मेला के लिए 45 हजार रुपये दिए है। मेला में उच्च प्राथमिक विद्यालयों के विद्यार्थी विज्ञान मॉडलों का प्रदर्शन करेंगे। इसके अलावा लघु नाटिका का मंचन, भाषण प्रतियोगिता, विज्ञान एक वरदान पर निबंध लेखन, चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लेंगे। मेले नवंबर में लगेंगे।