{"_id":"5ca509dbbdec2213f01bedc4","slug":"jugat-bekar-delhi-se-baps-lote-bjp-ke-davedar","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुगत बेकार, दिल्ली से वापस लौटे भाजपा के दावेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुगत बेकार, दिल्ली से वापस लौटे भाजपा के दावेदार
Thu, 04 Apr 2019 07:46 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 04 Apr 2019 07:46 AM IST
विज्ञापन
bjp, news in jhansi
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव की नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के बाद भी भारतीय जनता पार्टी झांसी-ललितपुर लोकसभा क्षेत्र से अपना प्रत्याशी तय नहीं कर पाई है। दिल्ली में टिकट की दावेदारी ठोक रहे पार्टी के सभी दिग्गज अब झांसी लौट आए हैं। प्रत्याशी की घोषणा कब होगी और किसे मिलेगा टिकट, इसे लेकर पार्टी का कोई भी नेता अधिकारिक रूप से कुछ भी नहीं कह पा रहा है। सिर्फ कयासबाजी ही हो रही है।
क्षेत्रीय सांसद और केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने एक साल पहले चुनाव न लड़ने का ऐलान कर दिया था। इसके बाद से वे लगातार अपनी घोषणा पर कायम रहीं। बावजूद, भारतीय जनता पार्टी की ओर से इस सीट पर विकल्प नहीं तलाशा गया। इसी का नतीजा है कि लोकसभा चुनाव की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। झांसी-ललितपुर लोकसभा सीट की नामांकन प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। सपा-बसपा और कांग्रेस अपने पत्ते खोल चुकी हैं, लेकिन भाजपा में अब भी प्रत्याशी को लेकर ऊहापोह की स्थिति बनी है।
इस सीट के टिकट के कई दावेदार पिछले एक पखवाड़े से अपने समर्थकों के साथ दिल्ली में डेरा डाले हुए थे। वे अपनी-अपनी लामबंदी में जुटे थे लेकिन किसी एक नाम पर सहमति न बन पाने पर वे भी एक-एक वापस लौट आए हैं। कार्यकर्ताओं के बीच भी ऊहापोह की स्थिति है। क्षेत्र के लोगों के बीच भी भाजपा प्रत्याशी को लेकर कयासबाजी का दौर जारी है।
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष जमुना कुशवाहा ने बताया कि लोकसभा का चुनाव प्रत्याशी नहीं, बल्कि पार्टी लड़ती है। भाजपा का गांव-गांव में बड़ा नेटवर्क है। इसलिए प्रत्याशी तय होने में हो रहे विलंब से चुनाव पर कोई असर नहीं पड़ने वाला है। टिकट का फैसला केंद्रीय नेतृत्व को लेना है। हमें बस फैसले का इंतजार है। उम्मीद है कि आज-कल में प्रत्याशी की घोषणा हो जाएगी। पार्टी पूरी एकजुटता के साथ चुनाव लड़ेगी।