फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   jonal ke sabhi railway pr mileghi bay fay ki subidha

मंडल के रेलवे स्टेशनों पर मिलेगी वाई-फाई की सुविधा

Sat, 28 Sep 2019 08:33 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2019 08:33 PM IST
विज्ञापन
jonal ke sabhi railway pr mileghi bay fay ki subidha
railway platform - फोटो : demo
मंडल के रेलवे स्टेशनों पर मिलेगी वाई-फाई की सुविधा
विज्ञापन

झांसी। रेल मंडल के सभी श्रेणियों के स्टेशन पर वाई- फाई सुविधा उपलब्ध होगी। इसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस सुविधा के बाद छोटे स्टेशनों पर भी मुसाफिर मुफ्त ऑनलाइन इंटरनेट का आनंद ले सकेंगे। ट्रेनों की स्थिति का पता करना भी आसान हो जाएगा। अभी यह सुविधा मंडल के 158 में से 66 स्टेशनों पर संचालित है।
प्रधानमंत्री के ‘डिजिटल इंडिया’ कार्यक्रम के तहत झांसी स्टेशन पर सबसे पहले छह अगस्त 2016 को वाई -फाई सुविधा शुरू की गई थी। इसके बाद यह सुविधा ग्वालियर, ललितपुर, मुरैना, उरई, करारी, बिजौली, सोनागिर, बरुआसागर, महोबा, बांदा, अनंतपेठ, आंतरी, बानमोर, रायरु, बिरलानगर, हेमतपुर, सांख, सिथौली, ओरछा, निवाड़ी, टेहरका, मऊरानीपुर, हरपालपुर, बेलाताल, कुलपहाड़, कर्वी और खैरार स्टेशन पर शुरू की गई। मंडल रेल प्रशासन अब जल्द ही बाकी स्टेशनों पर शुरू करने जा रहा है। इनमें आगासौद, बसई, करौंदा, कोटरा, सिंहपुर डुमरा, छतरपुर, डबरा, दतिया, खजुराहो, खरगापुर, मोहासा, टीकमगढ़, अकोना, आटा, बदौसा, बहिलपुरवा, बरगढ़, भरतकूप, भीमसेन, भुआ, बिजरौठा, बुढ़पुरा, चिरगांव, दैलवारा, धौर्रा, एरच रोड, गढ़मऊ, हमीरपुर रोड, जीरौन, जसरा, लालपुर, खोह, मोंठ, मुस्तरा, नंदखास, पामा, परौना, मटौंध, रोरा, पारीछा, रानीपुर रोड, शिवरामपुर, यमुना साउथ बैंक, एट, आंतरी, बबीना आदि स्टेशन शामिल हैं।
विज्ञापन

इस मामले में जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि जल्द ही मंडल के बाकी स्टेशनों पर वाई-फाई सुविधा शुरू होगी। इसमें 22 हाल्ट स्टेशन शामिल नहीं हैं, जिनमें टिकटों की बिक्री नहीं होती है। इसका दायित्व रेलटेल को दिया गया है, जो गूगल के साथ मिलकर इस सुविधा को प्रदान कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह मिलता है सुविधा का लाभ
रेलवे स्टेशन पर वाईफाई से जुड़ने के लिए पहले आपको अपने डिवाइस का वाई-फाई ऑन करना पड़ता है। वाई-फाई ऑन करते ही उसमें रेल नेटवर्क की लिंक दिखती है, जिसे सिलेक्ट करने पर मेसेज से एक पासवर्ड आएगा। पासवर्ड फीड करने के बाद आपको फ्री इंटरनेट सेवा का लाभ मिलने लगता है। इस सेवा की मदद से यात्री अपने किसी भी वाई-फाई युक्त स्मार्ट डिवाइस पर इंटरनेट का आनंद ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed