फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   jn osdhi center me mili pribandhid medition

जन औषधि केंद्र में बिक रहीं थीं प्रतिबंधित दवाएं, जब्त की

Sat, 28 Sep 2019 09:12 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2019 09:12 PM IST
विज्ञापन
jn osdhi center me mili pribandhid medition
injuction - फोटो : demo
जन औषधि केंद्र में मिलीं ब्रांडेड दवाएं
विज्ञापन

- खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने की जब्त
- 1.80 लाख रुपये कीमत, बेचना है प्रतिबंधित
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम की छापेमारी में सीपरी बाजार के प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र में ब्रांडेड दवाएं बिकती मिलीं। इन दवाओं को जब्त कर लिया गया। इसके अलावा संदिग्ध लगने पर तीन दवाओं के नमूने भी लिए गए। उन्हें जांच के लिए भेज दिया गया है।

शहर में नकली और घटिया दवाएं बेचने के कई मामले सामने आ चुके हैं। इस पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग लगातार छापेमारी कर रहा है। संदिग्ध दवा लगने पर तुरंत मेडिकल स्टोरों से नमूने एकत्र किए जाते हैं। शनिवार को औषधि निरीक्षक उमेश भारती ने सीपरी बाजार के प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र में छापा मारा। उन्होंने बताया कि केंद्र में ब्रांडेड दवाएं बिकते हुई मिलीं। इन दवाओं को जब्त कर लिया गया। दवाओं की कीमत 1.80 लाख रुपये है। केंद्र संचालक से ब्रांडेड दवाओं की खरीद-फरोख्त का बिल मांगा गया तो वह प्रस्तुत नहीं कर सका। इस पर दवाओं के नकली या घटिया होने का संदेह हुआ। उन्होंने बताया कि संदेह पर जब्त की गईं तीन दवाओं के नमूने भी लिए गए हैं। इन्हें जांच के लिए भेज दिया गया है। जन औषधि केंद्रों में ब्रांडेड दवाएं बेचना प्रतिबंधित है। औषधि निरीक्षक के मुताबिक आगे भी मेडिकल स्टोरों में छापेमारी की जाएगी। किसी भी हाल में नकली या घटिया दवाएं बिकने नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed