फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi Jio fiber company dugs Roads without permission nagar nigam imposed 7 lakhs rupees fine

झांसी: बिना अनुमति जियो फाइबर के लिए खोद दीं सड़कें, लगा 5 लाख का जुर्माना

Fri, 30 Oct 2020 11:32 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Fri, 30 Oct 2020 11:32 AM IST
विज्ञापन
Jhansi Jio fiber company dugs Roads without permission nagar nigam imposed 7 lakhs rupees fine
जियो फाइबर - फोटो : अमर उजाला
झांसी। महानगर में सड़कों को बिना अनुमति ध्वस्त करने पर नगर निगम ने जियो कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की है। निगम ने कंपनी पर पांच लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। साथ ही, जुर्माना अदा न करने पर एफआईआर दर्ज कराने की चेतावनी दी है। निगम ने पार्षद की शिकायत पर कंपनी को नोटिस भेजा है। दरअसल, महानगर में शासन की ओर से अधिकृत मेसर्स जियो डिजिटल फाइबर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी केबल डाल रही है। कंपनी ने पिछले दिनों नैनागढ़ क्षेत्र में काम शुरू किया। इस दौरान सड़कों को खोदा गया। साथ ही केबल डालने के बाद गड्ढों को बंद नहीं किया गया।
विज्ञापन


इसे लेकर स्थानीय पार्षद विमल किशोर ने नगर निगम अधिकारियों से शिकायत की। जिसकी जांच के लिए टीम भेजी गई, तो मौके पर काम चल रहा था। जानकारी करने पर पता चला कि सड़क को खोदने के लिए निगम से न तो कोई अनुमति ली गई और न ही कंपनी की ओर से आवेदन किया गया। इसे लेकर लखनऊ की कंपनी मेसर्स जियो डिजिटल फाइबर प्राइवेट लिमिटेड पर पांच लाख सत्ताईस हजार तीन सौ उनतालीस रुपये का जुर्माना लगाया गया है। कंपनी द्वारा जुर्माने की राशि जमा न कराए जाने पर एफआईआर कराने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन


पहले भी खोद चुके हैं सड़क
महानगर में कंपनी द्वारा तमाम सड़कों को खोदा गया है। पार्षद विमल किशोर ने बताया कि कंपनी के कर्मचारी सड़क को खोद तो देते हैं, लेकिन उन्हें पहले जैसी स्थिति में नहीं किया जाता। इसके चलते लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। निगम को कंपनी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल निगम भी कर रहा मनमानी
महानगर में जल निगम की मनमानी जोरों पर है। जल निगम ने पेयजल आपूर्ति के लिए पाइपलाइन डालने के बाद सड़कों को सही नहीं किया है। पार्षद विकास खत्री का कहना है कि हाल ही में नगर निगम ने कई स्थानों पर सड़कें बनवाई हैं। लेकिन कंपनी और जल निगम लगातार सड़कों को खोद रहा है। जल निगम सड़कों को दोबारा बनवाता नहीं है।


नैनागढ़ में रोड कटिंग की शिकायत पार्षद ने की थी। जिसके बाद जांच कराई गई, तो पाया गया कि कंपनी ने नगर निगम से अनुमति नहीं ली है। इसे लेकर पांच लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। जुर्माना जमा न करने पर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। - एलएन सिंह, चीफ इंजीनियर, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed