फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   jila panchayat members result tommorow

कल आएगा जिपं सदस्यों का परिणाम

Sun, 01 Nov 2015 12:14 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Sun, 01 Nov 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
jila panchayat members result tommorow
झांसी। क्षेत्र पंचायत व जिला पंचायत सदस्य के लिए हुए मतदान की मतगणना का कार्य रविवार से शुरू होगा। क्षेत्र पंचायत सदस्यों का परिणाम लगातार आने शुरू हो जाएंगे, लेकिन जिला पंचायत सदस्य का परिणाम सोमवार को आएगा।
विज्ञापन


जिले के आठ ब्लाकों में 599 क्षेत्र पंचायत सदस्य व 24 जिला पंचायत सदस्यों के लिए हुए चुनाव का कार्य रविवार को ब्लाक मुख्यालयों पर सुबह आठ बजे से शुरू हो जाएगा। क्षेत्र पंचायत सदस्य की मतगणना पूरी होने पर उसकी रिपोर्ट आरओ के समक्ष पेश की जाएगी।
विज्ञापन


मौके पर ही रिटर्निंग ऑफिसर (आरओ) रिपोर्ट चेक कर परिणामों की घोषणा कर देंगे। ब्लाक मुख्यालयों पर हो रही मतगणना के दौरान ब्लाक के आरओ तो वहां मौजूद रहेंगे, लेकिन जिला पंचायत के आरओ ब्लाक मुख्यालयों पर मौजूद नहीं रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरओ की गैर मौजूदगी में चुनाव परिणाम घोषित होना संभव नहीं है, ऐसे में ब्लाकों में होने वाली जिला पंचायत सदस्य की मतगणना का चार्ट बनाकर जिला मुख्यालय भेजा जाएगा। जिला पंचायत सदस्य चुनाव के आरओ एडीएम वित्त एवं राजस्व परिणामों को कंपाइल करके सोमवार को उनकी घोषणा करेंगे।


यह भी है पेच
ब्लाक मुख्यालयों पर जिला पंचायत सदस्यों के परिणाम की घोषणा में एक समस्या कुछ सीटों की भी है। जिला पंचायत सदस्य की तीन सीटें दो ब्लाकों में बंटी हुई हैं। ऐसे में एक ब्लाक से उनकी घोषणा संभव नहीं है। बबीना ब्लाक की रक्सा सीट में कुछ गांव बड़ागांव ब्लाक के हैं, जिनकी गिनती बड़ागांव ब्लाक में होगी। सिमरधा सीट मऊरानीपुर व गुरसरांय ब्लाक में एवं बिलाटी करके सीट गुरसरांय व बिलाटी करके ब्लाक में बंटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed