फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jila hospital again fisaddi

सीएचसी बामौर रहा अव्वल, जिला अस्पताल फिर फिसड्डी

Fri, 29 Jan 2021 01:35 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jan 2021 01:35 AM IST
विज्ञापन
Jila hospital again fisaddi
झांसी। कोरोना टीकाकरण में एक बार फिर ग्रामीण क्षेत्रों ने बाजी मार ली है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बामौर 88.50 प्रतिशत टीकाकरण के साथ पहले पायदान पर रहा है। जबकि, जिला अस्पताल एक बार फिर फिसड्डी साबित हुआ है। यहां आधे ही डॉक्टर, कर्मचारियों को कोरोना की वैक्सीन लग पाई।
विज्ञापन

कोरोना की वैक्सीन लगवाने के लिए बृहस्पतिवार को 12 केंद्र बनाए गए थे। जिला अस्पताल में सिर्फ 50 फीसदी डॉक्टरों और कर्मचारियों को वैक्सीन लग पाई, इसके अलावा सभी का प्रदर्शन 60 फीसदी से ऊपर ही रहा। कोरोना टीकाकरण में दूसरे पर सीएचसी बबीना और तीसरे पायदान पर सीएचसी मोंठ रहा है। इसके अलावा चौथे नंबर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसरांय, पांचवें पर सीएचसी मऊरानीपुर, छठवें पर राजकीय पैरामेडिकल कॉलेज, सातवें पर जिला क्षय रोग नियंत्रण इकाई, आठवें पर सीएचसी बंगरा, नवें पर महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज, दसवें पर सीएचसी बरुआसागार, ग्यारहवें स्थान पर सीएचसी चिरगांव और सबसे अंतिम पायदान पर जिला अस्पताल रहा है।
विज्ञापन

ये रही स्थिति
टीकाकरण केंद्र प्रतिशत
सीएचसी बामौर 88.50
सीएचसी बबीना 87.00
सीएचसी मोंठ 83.50
सीएचसी गुरसराय 78.50
सीएचसी मऊरानीपुर 77.50
पैरामेडिकल कॉलेज 77.14
क्षय रोग नियंत्रण कक्ष 74.00
सीएचसी बंगरा 73.00
मेडिकल कॉलेज 70.25
सीएचसी बरुआसागर 65.00
सीएचसी चिरगांव 61.00
जिला अस्पताल 50.00
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed