फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi's pride symbols will be seen in Mission Raniganj

Jhansi News: मिशन रानीगंज में दिखेंगे झांसी के गौरव प्रतीक

Wed, 11 Oct 2023 12:34 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Oct 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
Jhansi's pride symbols will be seen in Mission Raniganj
झांसी। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म मिशन रानीगंज में झांसी के युवा गौरव प्रतीक ने अहम किरदार निभाया है। गौरव प्रतीक ने फिल्म में मुख्य कलाकार अक्षय कुमार ने निजी सहायक दिवाकर की भूमिका अदा की है। गौरव प्रतीक इससे पहले कई अन्य वीडियो एल्बम और धारावाहिक में नजर आ चुके हैं। गौरव प्रतीक ने अपनी शिक्षा झांसी से पूरी की। इसके बाद इंजीनियरिंग करने के दौरान उन्होंने एक्टिंग में कॅरिअर आजमाने की पहल की। 2006 में मुंबई पहुंचने के बाद उन्होंने धारावाहिक बैरिस्टर रॉय में काम किया। इसके बाद धीरे-धीरे टीवी सीरियल और फिल्मों के ऑफर मिलने लगे। उन्होंने उफ़ तेरी क्या बात है और क्यूं गए तुम जैसे कई वीडियो एल्बम किए। हाल ही में अजय देवगन के साथ उन्होंने एक एड शूट किया है। गौरव प्रतीक को उत्तर प्रदेश के तत्कालीन राज्यपाल विष्णु कांत शास्त्री और पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम से पुरस्कार मिल चुका है। गौरव प्रतीक ने बताया कि उनका किरदार फिल्म में काफी अहम है। इसके लिए उन्होंने काफी मेहनत की है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed