फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Jia Yadav selected for the Indian swimming team

Jhansi: जिया यादव का भारतीय तैराकी टीम में चयन, 16 से 25 जुलाई तक बैंकॉक में आयोजित होगी प्रतियोगिता

Sun, 28 Jun 2026 02:21 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Sun, 28 Jun 2026 02:21 AM IST
सार

जिया का चयन 12वीं एशियन एज ग्रुप एक्वाटिक चैंपियनशिप के लिए भारतीय तैराकी टीम में हुआ है। यह प्रतियोगिता बैंकॉक में आयोजित होगी।
 

विज्ञापन
Jhansi: Jia Yadav selected for the Indian swimming team
तैराक जिया यादव। - फोटो : संवाद

विस्तार

झांसी। राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अपनी गति से पहचान बनाने वाली झांसी की बेटी जिया यादव अब एशियाई खेल में भारत की उम्मीद बनकर उतरेंगी। उनका चयन 12वीं एशियन एज ग्रुप एक्वाटिक (तैयारी) चैंपियनशिप के लिए भारतीय तैराकी टीम में हुआ है। यह प्रतियोगिता 16 से 25 जुलाई तक बैंकॉक (थाईलैंड) में आयोजित होगी।
विज्ञापन


जिया ने राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर लगातार पदक जीतकर चयनकर्ताओं का विश्वास हासिल किया और भारतीय टीम में अपनी जगह बनाई। जिला तैराक संघ के सचिव उमेश कुमार यादव ने कहा कि जिया ने अपने समर्पण, अनुशासन और अथक मेहनत से यह मुकाम हासिल किया है। उनके चयन से जिले के युवा खिलाड़ियों में उत्साह देखने को मिल रहा है। झांसी में तैराकी को लेकर भी नई उम्मीदें हैं।
विज्ञापन


जिया के चयन की खबर मिलते ही खेल प्रेमियों, प्रशिक्षकों और शहरवासियों में खुशी की लहर है। सभी ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि झांसी का नाम पूरे एशिया में गूंजेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed