फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Youth dies after tractor overturns in 15-feet deep pit

झांसी: 15 फीट गहरे गड्ढे में ट्रैक्टर पलटने से युवक की मौत, इकलौता था बेटा, खेत से घर आते समय हुआ हादसा

Sun, 26 Oct 2025 11:14 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Sun, 26 Oct 2025 11:14 AM IST
सार

गांव के बाहर पहुंचते ही ट्रैक्टर सड़क किनारे गहरे गड्ढे में पलट गया। दिनेश ट्रैक्टर के नीचे दब गया। घटना से वहां चीख पुकार मच गई। काफी मशक्कत कर दिनेश को बाहर निकाला गया।

विज्ञापन
Jhansi: Youth dies after tractor overturns in 15-feet deep pit
दुर्घटना। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरुआसागर के तिलैथा कलां गांव में ट्रैक्टर के नीचे दबकर युवक की मौत हो गई। वह खेत की जुताई करने के बाद घर लौट रहा था। उसी दौरान असंतुलित होकर ट्रैक्टर सड़क किनारे लगभग 15 फीट गहरे गड्ढे में पलट गया। युवक ट्रैक्टर के नीचे दब गया। आसपास के लोगों की मदद से जब तक उसे बाहर निकाला गया, उसकी मौत हो चुकी थी। दिनेश मां-बाप का इकलौता बेटा था।
विज्ञापन


तिलैथा कलां गांव निवासी दिनेश यादव (38) खेती किसानी करता था। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार शाम दिनेश खेत की जुताई कराकर ट्रैक्टर से घर लौट रहा था। गांव के बाहर पहुंचते ही ट्रैक्टर सड़क किनारे गहरे गड्ढे में पलट गया। दिनेश ट्रैक्टर के नीचे दब गया। घटना से वहां चीख पुकार मच गई। काफी मशक्कत कर दिनेश को बाहर निकाला गया। उसके सिर एवं हाथ, पांव में गहरी चोट आ गई थी। मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। बरुआसागर पुलिस भी पहुंची। उसकी मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। परिवार में पत्नी समेत दो बच्चे हैं। परिवार का वह इकलौता कमाने वाला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed