फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   jhansi will be smart city by 250 crores

250 करोड़ रुपये से स्मार्ट बनेगी झांसी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
jhansi will be smart city by 250 crores
स्मार्ट सिटी की राह में पिछड़ रही झांसी के विकास को पंख लगाने के लिए  तैयारी शुरू कर दी गई है। नगर निगम ने स्मार्ट सिटी के तहत महानगर को  चमकाने के लिए प्लान तैयार कर लिया है। पूरे महानगर में 250 करोड़ रुपये से  तमाम विकास कार्य कराए जाएंगे। प्रस्तावित कामों पर तकनीकी रिपोर्ट लगवाने  के लिए लॉकडाउन के बाद टीम एचबीटीयू कानपुर जाएगी। केंद्र सरकार ने झांसी को स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में शामिल किया है। इसे  लेकर सरकार की ओर से नगर निगम को बड़ा बजट भी मिल चुका है, लेकिन अब तक  कामों की रफ्तार धीमी थी। इसे लेकर कई बार स्मार्ट सिटी लिमिटेड के अध्यक्ष  और मंडलायुक्त सुभाष चंद्र शर्मा ने भी नाराजगी जताई थी। नगर निगम में  कार्यरत कंपनी पीएमसी ने लॉकडाउन से पहले स्मार्ट सिटी के तहत होने वाले  कार्यों का पूरा प्लान तैयार कर लिया। इसमें मल्टी स्टोरी पार्किंग, बिजौली  झील सुंदर बनाने, कमांड सेंटर समेत तमाम निर्माण कार्यों का खाका खींचा  गया। लेकिन लॉकडाउन के चलते काम रुक गया। अब फिर से शुरू करने की तैयारी हो  गई है। लॉकडाउन के बाद कंपनी के अधिकारियों की टीम प्रस्तावित कामों का  विवरण एचबीटीयू कानपुर लेकर जाएगी। जहां से निर्माण कार्यों का तकनीकी  परीक्षण होने के बाद रिपोर्ट लगाई जाएगी। इसके बाद निर्माण कार्यों के लिए  टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी। उम्मीद जताई जा रही है कि अगले कुछ महीनों में  स्मार्ट सिटी के काम शुरू कर दिए जाएंगे।  स्मार्ट सिटी के तहत कामों का  विवरण तैयार कर लिया गया है। 250 करोड़ रुपये से होने वाले कामों का प्लान  बना लिया है। इसे लेकर टीम एचबीटीयू कानपुर जाएगी। जहां से रिपोर्ट लगने के  बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। जल्द ही स्मार्ट सिटी के काम धरातल पर दिखने लगेंगे। मनोज कुमार, नगर आयुक्त में पिछड़ रही झांसी के विकास को पंख लगाने के लिए  तैयारी शुरू कर दी गई है। नगर निगम ने स्मार्ट सिटी के तहत महानगर को  चमकाने के लिए प्लान तैयार कर लिया है। पूरे महानगर में 250 करोड़ रुपये से  तमाम विकास कार्य कराए जाएंगे। प्रस्तावित कामों पर तकनीकी रिपोर्ट लगवाने  के लिए लॉकडाउन के बाद टीम एचबीटीयू कानपुर जाएगी। केंद्र सरकार ने झांसी को स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में शामिल किया है। इसे  लेकर सरकार की ओर से नगर निगम को बड़ा बजट भी मिल चुका है, लेकिन अब तक  कामों की रफ्तार धीमी थी। इसे लेकर कई बार स्मार्ट सिटी लिमिटेड के अध्यक्ष  और मंडलायुक्त सुभाष चंद्र शर्मा ने भी नाराजगी जताई थी। नगर निगम में  कार्यरत कंपनी पीएमसी ने लॉकडाउन से पहले स्मार्ट सिटी के तहत होने वाले  कार्यों का पूरा प्लान तैयार कर लिया। इसमें मल्टी स्टोरी पार्किंग, बिजौली  झील सुंदर बनाने, कमांड सेंटर समेत तमाम निर्माण कार्यों का खाका खींचा  गया। लेकिन लॉकडाउन के चलते काम रुक गया। अब फिर से शुरू करने की तैयारी हो  गई है। लॉकडाउन के बाद कंपनी के अधिकारियों की टीम प्रस्तावित कामों का  विवरण एचबीटीयू कानपुर लेकर जाएगी। जहां से निर्माण कार्यों का तकनीकी  परीक्षण होने के बाद रिपोर्ट लगाई जाएगी। इसके बाद निर्माण कार्यों के लिए  टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी। उम्मीद जताई जा रही है कि अगले कुछ महीनों में  स्मार्ट सिटी के काम शुरू कर दिए जाएंगे।  स्मार्ट सिटी के तहत कामों का  विवरण तैयार कर लिया गया है। 250 करोड़ रुपये से होने वाले कामों का प्लान  बना लिया है। इसे लेकर टीम एचबीटीयू कानपुर जाएगी। जहां से रिपोर्ट लगने के  बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। जल्द ही स्मार्ट सिटी के काम धरातल पर दिखने लगेंगे। मनोज कुमार, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed