फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: While overtaking, a speeding car lost control and overturned

Jhansi: ओवरटेक करते समय तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलटी, एक की मौत दो घायल

Thu, 14 May 2026 10:03 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Thu, 14 May 2026 10:03 PM IST
सार

जालौन निवासी धर्मेंद्र अपने मित्रों के साथ कार से बहन के यहां जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में टहरौली से चार किलोमीटर आगे ग्राम परसा के पास कार अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे हादसे में धर्मेंद्र की मौत हो गई।

विज्ञापन
Jhansi: While overtaking, a speeding car lost control and overturned
हादसे में क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : संवाद

विस्तार

टहरौली। तेज रफ्तार कार के ओवरटेक करते समय अनियंत्रित होकर पलट जाने से बृहस्पतिवार को कार सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


जालौन जिले के ग्राम नियामतपुर थाना सिरसा निवासी धर्मेंद्र सिंह यादव (42) पुत्र सूरज अपने मित्र लोकेंद्र पुत्र चरन सिंह व सरमन पुत्र करन सिंह निवासी ग्राम भमौरा थाना चुर्खी जिला जालौन के साथ बृहस्पतिवार को कार से बहन से मिलने ग्राम थौना जा रहे थे। कार सरमन चला रहे थे। अपराह्न लगभग तीन बजे टहरौली से चार किलोमीटर आगे ग्राम परसा के पास कार अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में धर्मेंद्र के सिर में गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक सरमन सिंह (30) और लोकेंद्र (20) गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


इसी दौरान मौके से निकल रहे क्षेत्राधिकारी आसमा वकार ने तत्काल टहरौली थाना पुलिस को सूचना दी और घायलों को उपचार के लिए सीएचसी चिरगांव भिजवाया, वहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी सोमेंद्र सिंह ने मृतक के परिजनों को सूचना देकर शव को कब्जे में लिया और गुरसराय सीएचसी पहुंचाया। देर शाम परिजनों के पहुंचने पर पुलिस ने पंचायतनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed