{"_id":"68d397ac5c926f3f6206f9a1","slug":"jhansi-wedding-bands-will-play-until-10-p-m-food-will-be-available-only-until-12-p-m-2025-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: शादी में रात 10 बजे तक बजेंगे बैंड, 12 बजे तक ही मिलेगा खाना, संगठनों ने तय की गाइडलाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: शादी में रात 10 बजे तक बजेंगे बैंड, 12 बजे तक ही मिलेगा खाना, संगठनों ने तय की गाइडलाइन
Wed, 24 Sep 2025 12:33 PM IST
दीपक महाजन
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Wed, 24 Sep 2025 12:33 PM IST
सार
सड़क पर कहीं जाम लगता है तो कहीं डीजे की धमक से लोगों की नींद खराब हो जाती है। इस बार ऐसा न हो, इसके लिए एक बड़ी पहल की गई है।
विज्ञापन
अमर उजाला कार्यालय में बैठे संगठनों के पदाधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दो नवंबर से शादियां शुरू होने जा रहीं हैं। इसके साथ ही शुरु हो जाएगा बैंड-बाजा और बरात। लेकिन, खुशी के इन लम्हों के बीच तमाम तरह की दुश्वारियां भी सामने आती हैं, जिनसे हर किसी को दो-चार होना पड़ता है। सड़क पर कहीं जाम लगता है तो कहीं डीजे की धमक से लोगों की नींद खराब हो जाती है। इस बार ऐसा न हो, इसके लिए एक बड़ी पहल की गई है।
इसी क्रम में मंगलवार को अमर उजाला की ओर से संवाद का आयोजन किया गया, जिसमें बुंदेलखंड विवाह स्थल एसोसिएशन, हलवाई मजदूर यूनियन, बुंदेलखंड होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन, बुंदेलखंड फोटोग्राफर एसोसिएशन, बुंदेलखंड साउंड एसोसिएशन और बुंदेलखंड बैंड एंड लाइट एसोसिएशन के प्रतिनिधि शामिल हुए। सभी ने सर्वसम्मति से शादियों के लिए एक गाइडलाइन तय की।